IPL 2020: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की हार के 3 कारण

MI-DC
MI-DC

Ad

दिल्ली कैपिटल्स की हार का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। हर बार जीत की उम्मीद के साथ टीम आती है और फिर कुछ और ही परिणाम आता है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को परेशानी में डाल दिया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए अब प्लेऑफ़ का रास्ता और भी ज्यादा कठिन हो गया है। देखना होगा अब बचे हुए एक मैच में यह टीम क्या कर पाती है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने एक चैम्पियन टीम की तरह खेलते हुए मैच में कोई गलती नहीं की और पूरी पकड़ बनाकर रखी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम से इस तरह का प्रदर्शन मैच शुरू होने से पहले किसी ने नहीं सोचा था। सभी यही आशा कर रहे थे कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम आगे जाएगी लेकिन अब रास्ता मुश्किल होता जा रहा है। नीचे वाली टीमों का दबाव भी होगा और नेट रन रेट भी अहम होगी। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास अभी एक मुकाबला है। देखना होगा उसमें टीम कैसा खेलती है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को मैच में एक बार भी मौका नहीं देते हुए एकतरफा मुकाबला कर दिया। ये वही दिल्ली कैपिटल्स की टीम है जिसने टूर्नामेंट में बड़ी टीमों को भी हराया था लेकिन अब खुद के लिए ही प्लेऑफ़ का रास्ता कठिन होता जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की हार के 3 कारणों के बारे में बताया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स की हार के 3 कारण

अहम टॉस का हारना

पोलार्ड-अय्यर
पोलार्ड-अय्यर

मुंबई इंडियंस के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और पिच का फायदा उनके गेंदबाजों ने उठाया। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नई गेंद के सामने टिक नहीं पाए और फिर पूरी पारी के दौरान उनकी स्थिति काफी खराब रही। यहाँ से दिल्ली कैपिटल्स को ऊबरने का मौका ही नहीं मिला।

Ad

दिल्ली की फ्लॉप बल्लेबाजी

राहुल चाहर
राहुल चाहर

दिल्ली कैपिटल्स की टीम का कोई भी बल्लेबाज मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के खिलाफ टिक नहीं पाया। सभी आते रहे और आउट होते रहे। श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। थोड़ी देर टिकने का प्रयास होता तो दिल्ली के रन ज्यादा बन सकते थे।

Ad

जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह को नई गेंद के साथ नहीं लाया गया लेकिन उन्होंने बीच में आकर दिल्ली के बल्लेबाजों को आउट कर दिया। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को बुमराह की गेंदबाज समझ नहीं आई। जसप्रीत बुमराह ने अपने स्पैल में 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। इस धाकड़ खेल के कारण दिल्ली कैपिटल्स के रन नहीं बने और विकेट भी गिरे।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications