3 कारण क्यों मुंबई इंडियंस इस बार भी IPL जीत सकती है

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने हर सीजन धाकड़ खेल के दम पर आईपीएल में एक अलग छाप छोड़ने का काम किया है। पिछले दो सीजन से लगाकर इस टीम ने जीत हासिल करते हुए खुद की श्रेष्ठता साबित की है। हर बार आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस एक अलग ही टीम नजर आती है और फैन्स में भी उत्साह उच्च स्तरीय रहती है। पहले सीजन से लेकर अब तक मुंबई इंडियंस के लिए विश्व क्रिकेट के कई दिग्गज खेले और अपने नाम का डंका बजाने के अलावा टीम को चैम्पियन भी बनाया।

रोहित शर्मा ने कप्तान बनने के बाद मुंबई इंडियंस को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में रिकॉर्ड पांच बार इस टीम को खिताबी जीत दिलाई है। अब तक ऐसा कोई अन्य कप्तान नहीं कर पाया। चेन्नई सुपरकिंग्स को धोनी ने अपनी कप्तानी में तीन बार चैम्पियन बनाया है।इस बार भी चैम्पियन बनने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम फेवरेट है और इसके पीछे कुछ कारण भी है। यहाँ कुछ ऐसे तीन कारण बताए गए हैं, जिनसे लगता है कि इस बार भी मुंबई चैम्पियन बनेगी।

मजबूत ओपनर बल्लेबाज

मुंबई इंडियंस की टीम में रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक जैसे धाकड़ ओपनर हैं। पिछले सीजन में डी कॉक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। बेंच पर क्रिस लिन जैसा दिग्गज भी इस टीम के पास है। इनके अलावा इशान किशन भी ओपनर के तौर पर खेलने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में मुंबई के पास कई विकल्प हैं।

मध्यक्रम में भरोसेमंद खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने पिछले तीन सीजन में तीन नम्बर पर धाकड़ बल्लेबाजी की है। उनके अलावा किरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गज और भरोसेमंद नाम उनके पास शामिल है। ये सभी खिलाड़ी किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं। ऐसे में मुंबई की जीत के आसार और ज्यादा बढ़ जाते हैं।

वर्ल्ड क्लास गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की। दोनों गेंदबाज वर्ल्ड क्लास हैं और विपक्षी बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे में इस बार भी गेंदबाजी मजबूत है। राहुल चाहर और कूल्टर नाइल भी गेंदबाजी में मुंबई के लिए बेहतरीन विकल्पों में से हैं। इससे यही लगता है कि यह टीम ख़िताब जीत सकती है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Be the first one to comment