IPL 2020: मुंबई इंडियंस की हार के 3 सबसे बड़े कारण

cricket cover image
RCB vs MI
RCB vs MI
Ad

आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम को अपने तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ सुपर ओवर तक चले मैच में अंत में पराजय झेलनी पड़ी। हालांकि आरबीसी के लिए भी यह मुकाबला आसान नहीं रहा लेकिन आखिर में उन्होंने जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस की टीम ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच टाई करवा दिया और इसके बाद मैच का परिणाम जानने के लिए सुपर ओवर हुआ।

पहले खेलते हुए आरसीबी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल स्कोर तीन विकेट पर 201 रन पर पहुंचा दिया था इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने भी पूरी तरह से मैच जीतने के लिए जोर लगा दिया। हालांकि अंतिम ओवर में मैच टाई होने के कारण मुंबई इंडियंस की टीम को सुपर ओवर में पराजय का सामना करना पड़ा लेकिन यह काफी रोमांचक मैच रहा। इस आर्टिकल में मुंबई इंडियंस की हार के तीन कारणों का जिक्र किया गया है।

यह भी पढ़ें: आईपीएल 2020: अंतिम 2 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

मुंबई इंडियंस की हार के तीन कारण

खराब गेंदबाजी

जेम्स पैटिनसन
जेम्स पैटिनसन

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित नहीं होने दिया। लगभग हर गेंदबाज की धुनाई हुई और गेंद की सही लाइन और लेंथ देखने को नहीं मिली। मुंबई इंडियंस के तीनों मुख्य तेज गेंदबाजों की धुनाई हुई और आरसीबी के बल्लेबाजों को काफी रन मिले। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज शुरुआती विकेट लेने में भी सफल नहीं हो पाए इसलिए मैच में काफी ज्यादा रन आरसीबी की टीम ने बनाए।

Ad

टॉप ऑर्डर फ्लॉप

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर लक्ष्य का पीछा करते हुए बिलकुल फ्लॉप रहा। रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक का बल्ला नहीं चला। इनके अलावा मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या भी फ्लॉप रहे। इशान किशन और किरोन पोलार्ड ने अंत में रन बनाए अन्यथा मैच आरसीबी की झोली में आसानी से भी जा सकता था।

Ad

सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी क्रम

हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या

सुपर ओवर के दौरान मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी क्रम गलत चुना। किरोन पोलार्ड पहले से जमे हुए थे इसलिए उन्हें भेजा गया लेकिन उनके साथ हार्दिक पांड्या को भेजना अजीब निर्णय रहा। उनके स्थान पर खुद रोहित शर्मा को आना चाहिए था। दूसरा विकल्प यहाँ इशान किशन हो सकते थे जिन्होंने 99 रन की पारी खेली थी। खराब बल्लेबाजी क्रम के कारण मुंबई इंडियंस सुपर ओवर में 7 रन बना पाई और मैच हार गई।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications