जयपुर में चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक बेहद रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया। 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाते हुए मुकाबला जीता। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अर्धशतक जड़ा और मैन ऑफ़ द मैच चुने गए। मैच में राजस्थान रॉयल्स की हार के प्रमुख कारणों पर यहां चर्चा की गई है।
रविन्द्र जडेजा की बढ़िया गेंदबाजी
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/10794-15550474542463-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/10794-15550474542463-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/10794-15550474542463-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/10794-15550474542463-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/10794-15550474542463-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/10794-15550474542463-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/10794-15550474542463-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/10794-15550474542463-800.jpg 1920w)
राजस्थान रॉयल्स की टीम जब मजबूत बल्लेबाजी के साथ रन बनाने के प्रयास में थी उस समय रविन्द्र जडेजा ने जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पैल में महज 20 रन देकर दो बड़े बल्लेबाजों को आउट किया। स्टीव स्मिथ और राहुल त्रिपाठी जडेजा के शिकार बने। ये दोनों खिलाड़ी मैदान पर थोड़ी देर टिके रहते तो शायद रॉयल्स का कुल स्कोर ज्यादा होता लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं
अम्बाती रायडू और महेंद्र सिंह धोनी की साझेदारी
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/72cc7-15550474208035-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/72cc7-15550474208035-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/72cc7-15550474208035-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/72cc7-15550474208035-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/72cc7-15550474208035-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/72cc7-15550474208035-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/72cc7-15550474208035-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/72cc7-15550474208035-800.jpg 1920w)
एक समय राजस्थान रॉयल्स की जीत सुनिश्चित नजर आ रही थी। इस समय चेन्नई सुपरकिंग्स का कुल स्कोर 24 रन था और 4 विकेट भी गिर चुके थे। ऐसे मौके पर महेंद्र सिंह धोनी (58) और अम्बाती रायडू (57) ने पांचवें विकेट के लिए 95 रन की अहम साझेदारी कर मुकाबले का रुख चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ मोड़ दिया। राजस्थान रॉयल्स की हार में यह एक बड़ा कारण साबित हुआ।
अंतिम ओवर में मिचेल सैंटनर की बल्लेबाजी
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/32320-15550473849157-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/32320-15550473849157-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/32320-15550473849157-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/32320-15550473849157-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/32320-15550473849157-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/32320-15550473849157-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/32320-15550473849157-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/32320-15550473849157-800.jpg 1920w)
चेन्नई सुपरकिंग्स को अंतिम ओवर में 18 रन की जरुरत थी। पहली तीन गेंद पर 10 रन बने और धोनी आउट हो गए थे। नए बल्लेबाज मिचेल सैंटनर के सामने 3 गेंद पर 8 रन बनाने की चुनौती थी लेकिन उन्होंने इसे सहजता से लिया और जरुरी 8 रन बनाकर मैच में चेन्नई को जीत दिलाई। जडेजा इस समय दूसरे छोर पर खड़े थे। सैंटनर ने अंतिम गेंद पर छह रन से अपनी टीम का बेड़ा पार किया।