अम्बाती रायडू और महेंद्र सिंह धोनी की साझेदारी
एक समय राजस्थान रॉयल्स की जीत सुनिश्चित नजर आ रही थी। इस समय चेन्नई सुपरकिंग्स का कुल स्कोर 24 रन था और 4 विकेट भी गिर चुके थे। ऐसे मौके पर महेंद्र सिंह धोनी (58) और अम्बाती रायडू (57) ने पांचवें विकेट के लिए 95 रन की अहम साझेदारी कर मुकाबले का रुख चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ मोड़ दिया। राजस्थान रॉयल्स की हार में यह एक बड़ा कारण साबित हुआ।