Cricket Records: 3 बड़े रिकॉर्ड जिन्हें रोहित शर्मा इस साल तोड़ सकते हैं 

रोहित शर्मा 
रोहित शर्मा 

#2 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा छक्के

युवराज सिंह 
युवराज सिंह

टी20 विश्व कप में रोहित ने 28 मैचों में 24 छक्के मारे हैं। एक भारतीय द्वारा टी 20 विश्व कप में सबसे अधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड वर्तमान में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के पास है, जिन्होंने 31 मैचों में 33 छक्के लगाए। गति और स्पिन दोनों के ही खिलाफ जिस तरीके से रोहित बड़े शॉट लगाते हैं ऐसे में युवराज के इस रिकॉर्ड पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में रोहित अगर 10 मारते हैं तो वो युवराज सिंह के इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे।

#1 एक विपक्षी टीम के खिलाफ सौ छक्के मारने का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा 
रोहित शर्मा

वैसे तो रोहित ने हर देश के खिलाफ छक्के मारे हैं, परंतु ऑस्ट्रेलिया एक ऐसी टीम है जिसे भारतीय उप-कप्तान सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। रोहित ने अब तक तीनों प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 61 मैच खेले हैं और 93 छक्के लगाए हैं। भारत जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच खेलेगा, अक्टूबर में उनके खिलाफ तीन टी 20 और फिर साल के अंत तक उनके खिलाफ तीन टेस्ट मैच। अगर रोहित शर्मा यह सारे मुकाबले खेलते हैं तो उनके पास इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए सुनहरा मौका है।

Quick Links