पिछले 2 सालों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम का प्रदर्शन लीग स्टेज में बेहद शानदार रहा है। पिछले सीजन ग्लेन मैक्सवेल के टीम में शामिल होने के बाद उनके मध्यक्रम बल्लेबाजी में भी काफी मजबूती दिखाई दी। आईपीएल (IPL) 2022 के लिए आरसीबी फ्रेंचाइजी ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रिटेन किया है, जबकि अन्य खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। रिलीज़ हुए खिलाड़ियों में युजवेंद्र चहल, काइल जेमिसन और डेनियल क्रिश्चियन जैसे बड़े खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है।
हालांकि पिछले सीजन इन बड़े नामों के अलावा कुछ अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी इस टीम को मैच जिताने में अपना अहम योगदान दिया था। ये भारतीय खिलाड़ी पिछले सीज़न बेहतर प्रदर्शन करने के चलते इस ऑक्शन में महंगे भी बिक सकते हैं, लेकिन फिर भी इनमें से कुछ खिलाड़ियों को खरीदने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी कोई भी कीमत देने को तैयार रहेगी। नीचे हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जान रहे हैं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी रिलीज करने के बावजूद दोबारा खरीद सकती है।
3 रिलीज किये गए खिलाड़ी जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपनी टीम में दोबारा शामिल कर सकती है
#3 केएस भरत
![केएस भरत ने कुछ अहम पारियां खेली थी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/82549-16439126764028-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/82549-16439126764028-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/82549-16439126764028-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/82549-16439126764028-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/82549-16439126764028-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/82549-16439126764028-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/82549-16439126764028-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/82549-16439126764028-1920.jpg 1920w)
विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए 8 मैचों में 38.20 की औसत एवं 122.4 की स्ट्राइक रेट से 191 रन बनाए थे, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 78* रनों की एक मैच विनिंग पारी शामिल थी। इस मैच में उन्होंने 20वां ओवर फेंक रहे आवेश खान की अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। पिछले सीजन उनके बेहतर परफॉर्मेंस को देखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी उन पर एक बार फिर से दांव लगा सकती है और उन्हें अपनी टीम में शामिल कर सकती है।
#2 देवदत्त पडीक्कल
![देवदत्त पडीक्कल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/edcc7-16439129751231-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/edcc7-16439129751231-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/edcc7-16439129751231-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/edcc7-16439129751231-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/edcc7-16439129751231-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/edcc7-16439129751231-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/edcc7-16439129751231-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/edcc7-16439129751231-1920.jpg 1920w)
पिछले 2 सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे देवदत्त पडीक्कल ने कई शानदार पारियां खेली हैं और टीम के जीत में अपना योगदान दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने पिछले साल आईपीएल में शतक भी जड़ा था। यदि पडीक्कल के ओवरऑल आईपीएल प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 29 मैचों में 31.57 की औसत और 125.04 की स्ट्राइक रेट से 884 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।
पडीक्कल एक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं और उन्हें आरसीबी की टीम निश्चित तौर पर भविष्य की योजनाओं को तैयार करने के लिए ऑक्शन में खरीद सकती है।
#1 हर्षल पटेल
![हर्षल पटेल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/a620f-16439131238321-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/a620f-16439131238321-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/a620f-16439131238321-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/a620f-16439131238321-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/a620f-16439131238321-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/a620f-16439131238321-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/a620f-16439131238321-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/a620f-16439131238321-1920.jpg 1920w)
हर्षल पटेल पिछले सीजन आईपीएल में 32 विकेट के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इतना ही नहीं वे एक आईपीएल सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के मामले में ड्वेन ब्रावो के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर भी मौजूद हैं। हर्षल ने पिछले सीजन गेंदबाजी विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को कई मैचों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
हर्षल पटेल के ओवरऑल आईपीएल प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने 63 मैचों में 23.18 की औसत से 78 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी गेंदबाजी इकॉनमी 8.58 की रही है। इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए भी उन्होंने 134.53 की स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए हैं। उनके पिछले प्रदर्शन को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी उन्हें मेगा ऑक्शन में खरीद कर दोबारा अपने टीम में शामिल कर सकती है।