3 टीमें जो आईपीएल 2022 के ग्रुप A में मुंबई इंडिंयस के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं

मुंबई इंडियंस खिताबी जीत के मामले में सबसे सफल है
मुंबई इंडियंस खिताबी जीत के मामले में सबसे सफल है

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वां सीजन कई मायनों में अलग होने जा रहा है। इस बार के सीजन में 2 नई टीमें शामिल होने के साथ ही 10 टीमें मैदान में रहेंगी। जिसमें होने वाले मुकाबलों को लेकर बीसीसीआई ने रूपरेखा तैयार कर ली है। शुक्रवार को बीसीसीआई ने इस सीजन को नया रूप देने का प्लान तैयार करते हुए टीमों को 2 ग्रुप में बांटा है।

Ad

ग्रुप के आधार पर होने जा रहे आईपीएल को लेकर यहां ग्रुप ए में सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को पहली वरीयता दी गई है, तो वहीं दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स को ग्रुप बी में रखा गया है। इन दोनों ही टीमों के साथ अपने ग्रुप में 4 अन्य टीमों को रखा गया है। इस बार ग्रुप का आधार टीमों के द्वारा जीती गयी ट्रॉफी और उनके द्वारा खेले गए फाइनल मुकाबलों को माना गया है।

5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस इस बार भी खिताब की तरफ देख रही है। लेकिन उनके लिए अपने ग्रुप ए में कुछ ऐसी टीमें हैं जो मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी ही 3 टीमों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो मुंबई के लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं।

3 टीमें जो आईपीएल 2022 के ग्रुप A में मुंबई इंडिंयस के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं

#1 राजस्थान रॉयल्स

संजू सैमसन की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स काफी मजबूत लग रही है
संजू सैमसन की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स काफी मजबूत लग रही है

मुंबई इंडियंस की टीम बिना किसी शक सवाल के इस लीग की सबसे जबरदस्त और मजबूत टीम है। लेकिन मुंबई इंडियंस को हमेशा ही एक टीम ने खूब परेशान किया है, वो है राजस्थान रॉयल्स। आईपीएल के अब तक के इतिहास में मुंबई इंडियंस के सामने सबसे ज्यादा चुनौती राजस्थान रॉयल्स ने ही दी है। इसका एक बड़ा सबूत ये है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले 8 मुकाबलों में 5 में राजस्थान रॉयल्स ने जीत हासिल की है। राजस्थान की टीम इस बार भी काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। ऐसे में इस बात से बिल्कुल भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के सामने मुश्किल पैदा कर सकती है।

Ad

#2 दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत

आईपीएल में मुंबई इंडियंस का दिल्ली कैपिटल्स से मुकाबला शुरू से ही बहुत ही खास रहा है। दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिद्वंदिता रही है। साल 2020 के सीजन में दिल्ली-मुंबई के बीच 4 मैच खेले गए थे, जहां मुंबई इंडियंस ने चारों ही मैच में जीत हासिल की थी, लेकिन 2021 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने पटलवार करते हुए दोनों ही मैच जीते। इस बार दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस एक ही ग्रुप में हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में इस बार बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों ही बहुत ही जबरदस्त है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए उनके सामने कहीं ना कही मुश्किल होने वाली है।

Ad

#3 लखनऊ सुपरजायंट्स

लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल
लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल

आईपीएल में पहली बार खेल रही लखनऊ सुपरजॉयंट्स ने इस बार एक मजबूत टीम खड़ी की है। लखनऊ ने मेगा ऑक्शन के दौरान एक से एक बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। लखनऊ की टीम में कई ऐसे नाम मौजूद हैं, जो दोहरी भूमिका भी निभाने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में उनका पाला मजबूत दिख रहा है। लखनऊ की टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम भी मौजूद है। लखनऊ ने जिस तरह की टीम खड़ी की है, उनमें वो काबिलियत है कि वो मुंबई इंडियंस को संकट में डाल सकती है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications