आईपीएल सहित दुनिया भर में होने वाली विभिन्न टी-20 लीग्स में बल्लेबाज़ों का ही बोलबाला रहता है और फटाफट क्रिकेट के इस प्रारूप को गेंदबाज़ों की कब्रगाह माना जाता है। लेकिन यह बात दुनिया के प्रत्येक गेंदबाज़ पर फिट नहीं बैठती है। एक बेहतरीन गेंदबाज़ वो है जो कठिन परिस्थितियों में भी पूरी नियंत्रता से सटीक गेंदबाज़ी करता रहे।
किसी भी टीम को मैच जिताने या फिर सफल बनाने में जितना अहम योगदान एक बल्लेबाज का होता है, उससे भी ज्यादा अहम योगदान एक गेंदबाज का होता है। क्योंकि अगर टीम की बल्लेबाजी अच्छी है और गेंदबाजी अच्छी नहीं है, तो उस टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि इंडियन प्रीमियर लीग में फ्रेंचाइजी नीलामी के दौरान बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों पर भी समान रूप से बोली लगाती हैं।
जब परिस्थितियां गेंदबाज़ों के अनुकूल नहीं होतीं, उस समय एक अच्छा गेंदबाज़ अपनी लाइन और लेंथ को नियंत्रित रखते हुए लगातार सीधे विकेट पर गेंदबाज़ी करता है, इस स्थिति में विपक्षी बल्लेबाज़ कोई ना कोई गलती कर अपना विकेट गंवा देता है।
ये भी पढ़ें: IPL 2020, Twitter Reactions - केकेआर की हार के बाद दिनेश कार्तिक को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं
आईपीएल इतिहास में कई उदाहरण हमें मिलते हैं जब विपरीत परिस्थितियों में भी गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया है और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए हैं।
हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल में 150 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से गेंदबाज हैं।
आईपीएल में 150 विकेट लेने वाले 4 गेंदबाज
4.हरभजन सिंह
![हरभजन सिंह](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/fc8df-16017535425625.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/fc8df-16017535425625.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/fc8df-16017535425625.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/fc8df-16017535425625.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/fc8df-16017535425625.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/fc8df-16017535425625.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/fc8df-16017535425625.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/fc8df-16017535425625.png 1920w)
चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट इतिहास के दिग्गज स्पिनरों में से एक है। टर्बनेटर के नाम से मशहूर भारत के इस गेंदबाज ने सालों अपनी गेंदबाजी से विरोधियों को परेशान किया है।
हरभजन सिंह ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। इसका सबूत उनके आईपीएल के आंकड़े हैं। हरभजन साल 2008 से लेकर 2017 तक मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल थे। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में तीन बार आईपीएल का खिताब जीता। इसके बाद हरभजन सिंह को तीन बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल किया गया।
हरभजन सिंह ने आईपीएल में अब तक 160 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 7.05 की इकॉनमी रेट से 150 विकेट चटकाए हैं।
3.पियूष चावला
![पियूष चावला](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/95889-16017534673686-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/95889-16017534673686-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/95889-16017534673686-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/95889-16017534673686-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/95889-16017534673686-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/95889-16017534673686-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/95889-16017534673686-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/95889-16017534673686-800.jpg 1920w)
पियूष चावला चेन्नई सुपर किंग्स के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक हैं। आईपीएल के शुरुआती दौर से ही चावला ने शानदार प्रदर्शन किया है। 17 साल की उम्र में भारत की तरफ से बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले पियूष चावला आईपीएल में अभी तक कुल 150 से ज्यादा विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक 161 मैच खेले हैं, जिसमें 7.84 की इकॉनमी से 155 विकेट लिए हैं।
2.अमित मिश्रा
![अमित मिश्रा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/c3e19-16017534081712-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/c3e19-16017534081712-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/c3e19-16017534081712-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/c3e19-16017534081712-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/c3e19-16017534081712-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/c3e19-16017534081712-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/c3e19-16017534081712-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/c3e19-16017534081712-800.jpg 1920w)
अमित मिश्रा आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में 3 हैट्रिक लगाने का कारनामा किया है। आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में अमित मिश्रा दूसरे स्थान पर हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के वर्तमान खिलाड़ी अमित मिश्रा ने अब तक आईपीएल में 150 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 160 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने अकेले दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 100 विकेट चटकाए हैं।
1.लसिथ मलिंगा
![लसिथ मलिंगा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/b5244-16017533338013-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/b5244-16017533338013-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/b5244-16017533338013-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/b5244-16017533338013-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/b5244-16017533338013-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/b5244-16017533338013-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/b5244-16017533338013-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/b5244-16017533338013-800.jpg 1920w)
मुंबई इंडियंस के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वो ना केवल मुंबई इंडियस बल्कि पूरे आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज हैं। मलिंगा ने अभी तक आईपीएल में 122 मैचों में कुल 170 विकेट चटकाए हैं।