IPL 2020, Twitter Reactions - केकेआर की हार के बाद दिनेश कार्तिक को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2020 में शनिवार को हमें शारजाह में एक और जबरदस्त हाई स्कोरिंंग मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हराया। पहले खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 228/4 का विशाल स्कोर बनाया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 38 गेंदों में 6 छक्के और 7 चौकों की मदद से नाबाद 88 पृथ्वी शॉ ने 41 गेंदों में 66 रनों की धुआंधार पारी खेली।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने एक समय 122 रन तक 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद इयोन मोर्गन और राहुल त्रिपाठी ने धुआंधार पारी खेली। मॉर्गन ने 18 गेंद पर 5 छक्के की मदद से 44 रन बनाए और राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंदों में 36 रनों की धुआंधार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके।

आइए जानते हैं कि इस शानदार मैच के बाद किसने क्या कहा।

केकेआर की हार के बाद दिनेश कार्तिक को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा कि जो बॉलर शारजाह में बॉलिंग करते हैं मुझे उनके लिए दुख होता है। दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत।

दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी यही बात कही।

केकेआर की हार के बाद उनके कप्तान दिनेश कार्तिक को लेकर काफी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications