4 क्रिकेटर्स जो रह चुके हैं मैच फिक्सिंग में लिप्त लेकिन आप शायद नहीं जानते

#2 हर्शल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स भी मैच फिक्सिंग में शामिल रह चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हर्शल गिब्स ने साल 1996 में केन्या के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज किया था। गिब्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 361 मुकाबले खेले हैं और उन्होंने 248 वनडे मैचों में खेलते हुए 21 शतक भी लगाए हैं। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की ओर से वनडे में रन बनाने के मामले में गिब्स दूसरे स्थान पर आते हैं। उनके नाम 8094 रन दर्ज हैं। हर्शल गिब्स का नाम भारत के खिलाफ हेंजी क्रोंज में मैच फिंक्सिंग के लिए सामने आया था। रिपोर्ट के अनुसार गिब्स ने इसके लिए 15,000 यूएस डॉलर लिए थे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने गिब्स को 6 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया।