4 बल्लेबाज जो अपने टी20 डेब्यू पर शून्य पर आउट हुए, दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा का नाम हुआ दर्ज

डेब्यू में अभिषेक शर्मा हुए फ्लॉप
डेब्यू में अभिषेक शर्मा हुए फ्लॉप

Indian Players out on Duck in T20I: भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी है। इस मुकाबले में भारत के स्टार युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। हालांकि उनका डेब्यू किसी बुरे सपने की तरह रहा। अभिषेक डेब्यू मुकाबले में भारत के लिए सलामी बल्लेबाजी करने आए लेकिन बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। अभिषेक पहले भारतीय खिलाड़ी नहीं है जो टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर बिना कोई रन बनाए आउट हुए हो। ऐसे में आज हम आपको 4 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

4 भारतीय खिलाड़ी जो T20I डेब्यू पर शून्य पर हुए आउट

4. महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कुछ खास नहीं गया था। धोनी ने अपना टी20 का डेब्यू दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में किया था। कैप्टन कूल भी अपने पहले मुकाबले में खाता नहीं खोल पाए थे। वह पहले मैच में सिर्फ 2 गेंद खेलकर बिना खाता खोले बोल्ड हो गए थे।

3. केएल राहुल

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था। उनका टी20 डेब्यू काफी खराब रहा था। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मुकाबले में राहुल गोल्डन डक पर आउट हुए थे। वह भारत की पारी की पहली गेंद पर बोल्ड हुए थे।

2. पृथ्वी शॉ

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का भी टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किसी बुरे सपने की तरह रहा था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2021 में अपना टी20 डेब्यू किया था। मुकाबले में शॉ गोल्डन डक पर दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर कैच आउट हुए थे।

1. अभिषेक शर्मा

जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में पंजाब के युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को डेब्यू करने का मौका मिला। हालांकि अभिषेक शर्मा का डेब्यू उनके मन के अनुसार ठीक नहीं रहा। अपने डेब्यू में ही अभिषेक बुरी तरह से फेल साबित हुए। वह जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने डेब्यू मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाए और सिर्फ 4 गेंद खेल सके। अभिषेक शर्मा अपने डेब्यू में ब्रायन बेनेट का शिकार बने।

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications