भारतीय मैदानों पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 4 बल्लेबाज

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों प्रारूप में धाकड़ खेल दिखाने वाले कई बल्लेबाज देखने को मिले हैं। हर प्रारूप में खुद को ढाल लेने की क्षमता और समझ के कारण ऐसा होता है। ऐसा करना भी एक कला कहा जा सकता है और इस कला के लिए कड़ी मेहनत और तपस्या करने की जरूरत भी होती है। समय समय पर भारतीय टीम में बड़े शॉट खेलने वाले कई बल्लेबाज देखने को मिले हैं।

तकनीक के साथ ही बड़े शॉट खेलने की क्षमता वाले बल्लेबाज को दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिलता है और उन्हें पसंद भी किया जाता है। भारतीय टीम में कपिल देव के समय से लेकर अब तक लम्बे छक्के जड़ने वाले कई खिलाड़ी आए हैं। लगातार यह सिलसिला चल रहा है। टी20 क्रिकेट की वजह से हवाई रास्ते से गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेजने वाले खिलाड़ी अब ज्यादा आते हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी अब पहले की तुलना में ज्यादा छक्के देखने को मिलते हैं। भारतीय टीम के कई बल्लेबाज ऐसे हैं जो तकनीक से खेलने के अलावा मौका मिलने पर छह रन के लिए गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेज देते हैं। इस आर्टिकल में ऐसे चार भारतीयों के बारे में बताया गया है जिन्हें नाम भारतीय मैदानों पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है।

विराट कोहली

मौजूदा दौर में बेस्ट बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। हर प्रारूप में उनके बल्ले से रन बनते हुए देखा जाता है। यही कारण है कि इस लिस्ट में उनका नाम है। विराट कोहली ने तीनों प्रारूप में भारतीय मैदानों पर कुल 110 छक्के अब तक लगाए हैं।

युवराज सिंह

इस खब्बू बल्लेबाज को टेस्ट क्रिकेट में खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला लेकिन सीमित ओवर क्रिकेट में युवराज सिंह का जलवा अलग ही होता था। भारतीय सरजमीं के अलावा विदेशों में भी उनके छक्के उसी लम्बाई के होते थे। भारत में खेलते हुए युवराज के बल्ले से 111 छक्के निकले।

महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हवाई शॉट दर्शकों को आज भी याद रहते हैं। भारत में हो या भारत से बाहर हो, धोनी के बल्ले से निकलने वाले छक्के देखने लायक होते थे। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय मैदानों पर तीनों प्रारूप में खेलते हुए कुल 179 छक्के जड़े हैं। नीचे बल्लेबाजी करते हुए यह उपलब्धि कहीं से भी कम नहीं मानी जा सकती है।

रोहित शर्मा

 रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

इस भारतीय बल्लेबाज के लिए छक्का जड़ने के लिए मैदान की लम्बाई मायने नहीं रखती। बड़े या छोटे मैदान में उनके छक्के बराबर लम्बाई के होते हैं। भारत में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा का नाम नम्बर एक पर आता है। रोहित शर्मा ने भारतीय मैदानों पर खेलते हुए तीनों प्रारूप में अब तक कुल 200 छक्के जड़े हैं। यह संख्या अभी और आगे जाएगी।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma