4 मौके जब भारतीय बल्लेबाज ने WTC में दोहरा शतक लगाया 

यह सभी बल्लेबाज दोहरा शतक लगा चुके हैं
यह सभी बल्लेबाज दोहरा शतक लगा चुके हैं

#3 रोहित शर्मा बनाम साउथ अफ्रीका (2019)

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में शतक जड़ने के बाद रोहित ने रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा। शुरुआत में जल्दी विकेट गिरने के बावजूद रोहित शर्मा ने एक छोर से अपना शानदार खेल जारी रखा और एक धमाकेदार पारी खेली। रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बटोरे। उन्होंने अपनी 212 रनों की पारी में 255 गेंदों का सामना करते हुए 28 चौके और 6 छक्के लगाए तथा अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक बनाया।

#4 मयंक अग्रवाल बनाम साउथ अफ्रीका (2019)

मयंक अग्रवाल
मयंक अग्रवाल

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2019 में खेली गयी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा साफ़ तौर पर नजर आया था। सीरीज के पहले ही मैच में ओपनर मयंक अग्रवाल ने शानदार दोहरा शतक लगाया था। अग्रवाल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया। मयंक ने 215 रनों की पारी में 371 गेंदों का सामना किया था। मयंक के जोड़ीदार रोहित ने भी 176 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।

Quick Links