भारतीय टीम के लिए अब तक बहुत से खिलाड़ियों ने देश के लिए खेलने का सपना पूरा किया है। इन खिलाड़ियों में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं जिनको किसी एक प्रारूप का विशेषज्ञ माना जाता है। कुछ खिलाड़ी टेस्ट विशेषज्ञ थे तो कुछ लिमिटेड ओवर क्रिकेट में माहिर थे।
भारत के लिए कई बड़े खिलाड़ियों ने वनडे प्रारूप में अपना नाम किया है, जिसमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, सौरव गांगुली, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं लेकिन इन सब के बीच कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनके वनडे क्रिकेट खेलने पर बड़ी ही हैरानी होगी।
भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट तो खेला है लेकिन आप शायद ही जानते होंगे। आपको हम इस आर्टिकल में उन चार खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे खेल चुके हैं:
#1 वसीम जाफर
![वसà¥à¤® à¤à¤¾à¤«à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c7122-15640581322256-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c7122-15640581322256-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c7122-15640581322256-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c7122-15640581322256-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c7122-15640581322256-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c7122-15640581322256-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c7122-15640581322256-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c7122-15640581322256-800.jpg 1920w)
वसीम जाफर को घरेलू क्रिकेट के सबसे सफलतम खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण उनका शानदार प्रदर्शन है। वसीम जाफर ने घरेलू क्रिकेट के हर प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़े: तीन बल्लेबाज जिन्होंने मौजूदा दशक में वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं।
फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 51.19 की औसत से 19147 रन बनाए हैं। वहीं लिस्ट ए मैचों में भी 4745 रन उनके नाम है। जाफर ने भारत के लिए 24 फरवरी, 2000 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बावजूद भारत के लिए वह केवल 31 टेस्ट ही खेल सके।
वसीम जाफर ने 2006 में भारत के लिए वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में केवल 2 वनडे मैच ही खेले, जिसमे उन्होंने मात्र 10 रन बनाए।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।
#2 नमन ओझा
![नमन à¤à¤à¤¾Â ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/47a7b-15640596161451-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/47a7b-15640596161451-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/47a7b-15640596161451-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/47a7b-15640596161451-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/47a7b-15640596161451-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/47a7b-15640596161451-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/47a7b-15640596161451-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/47a7b-15640596161451-800.jpg 1920w)
नमन ओझा उसी दौर के खिलाड़ी हैं जब भारतीय टीम को महेंद्र सिंह धोनी जैसा सितारा मिला था। नमन ओझा एक आक्रामक बल्लेबाज थे और अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद, वह कभी विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चयनकर्ताओं की पहली पसंद नहीं बन सके।
धोनी ने जब टेस्ट से संन्यास लेने का फैसला किया तब नमन ओझा को 2015 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला था।
नमन ओझा ने अपने वनडे करियर की शुरुआत 2010 में श्रीलंका के खिलाफ की थी। उन्हें अपने वनडे करियर में मात्र एक मैच खेलने का मौका मिला जिसमें वह 1 रन ही बना पाए थे।
#3 गुरकीरत सिंह मान
![à¤à¥à¤°à¤à¥à¤°à¤¤ सिà¤à¤¹ मान](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/686cb-15640608567336-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/686cb-15640608567336-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/686cb-15640608567336-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/686cb-15640608567336-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/686cb-15640608567336-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/686cb-15640608567336-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/686cb-15640608567336-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/686cb-15640608567336-800.jpg 1920w)
गुरकीरत सिंह मान ने इंडिया ए तथा रणजी क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय वनडे टीम में अपनी जगह बनाई थी। गुरकीरत को उनके शानदार ऑल राउंड प्रदर्शन की वजह से टीम में शामिल किया गया था।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 जनवरी, 2016 को अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। हालांकि वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और तीन मैचों में मात्र 13 रन ही बना सके। इसके बाद उन्हें दोबारा कभी वनडे प्रारूप में खेलने का मौका नहीं मिला।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।
#4 फैज फजल
![फà¥à¤ फà¤à¤²Â ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/35e9b-15640609787260-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/35e9b-15640609787260-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/35e9b-15640609787260-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/35e9b-15640609787260-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/35e9b-15640609787260-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/35e9b-15640609787260-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/35e9b-15640609787260-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/35e9b-15640609787260-800.jpg 1920w)
फैज फजल उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें आईपीएल में खेले बिना ही भारतीय टीम में के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। फैज फजल को 2016 के जिंबाब्वे दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में शामिल किया गया था।
फजल को 2015-16 में शानदार घरेलू प्रदर्शन की वजह से टीम में शामिल किया गया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 44.62 की औसत से 714 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक भी शामिल थे। उन्होंने देवधर ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया था।
फैज फजल ने वर्ष 2003 में अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू में 151 रनों की शानदार पारी खेली थी। 2004 के अंडर-19 विश्व कप के लिए उन्हें चुना जा सकता था लेकिन चोट के कारण उनकी जगह शिखर धवन को शामिल कर लिया गया था।
फजल ने भारत के लिए मात्र 1 वनडे मैच खेला था, जिसमें उन्होंने एक अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि उसके बाद उन्हें दोबारा कभी खेलने का मौका नहीं मिला।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।