#3 शेन वॉर्न
![शेन वॉर्न](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c39cd-15840163465899-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c39cd-15840163465899-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c39cd-15840163465899-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c39cd-15840163465899-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c39cd-15840163465899-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c39cd-15840163465899-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c39cd-15840163465899-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c39cd-15840163465899-800.jpg 1920w)
इस लिस्ट में अगला नाम है दिग्गज गेंदबाज और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न का, जिन्होंने आईपीएल के शुरुआती सीजन में 15 मैचों में 7.76 के इकॉनमी रेट से कुल 19 विकेट झटके थे। इसके अलावा उन्होंने 70 रनों का योगदान भी उस सीजन में दिया था। इसके अलावा शेन वॉर्न ने आईपीएल में कुल 55 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 57 विकेट अपने नाम किए हैं।
#2 युसूफ पठान
![युसूफ पठान](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ff373-15840163992445-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ff373-15840163992445-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ff373-15840163992445-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ff373-15840163992445-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ff373-15840163992445-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ff373-15840163992445-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ff373-15840163992445-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ff373-15840163992445-800.jpg 1920w)
राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाने में सबसे अहम योगदान भारतीय खिलाड़ी युसूफ पठान का भी रहा, जिन्होंने उस सीजन में गेंद और बल्ले दोनों से ही लाजवाब प्रदर्शन किया था। युसूफ पठान ने पहले सीजन में जहां 179.01 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 435 रन बनाए थे, तो इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। पहले सीजन में युसूफ पठान ने 16 मैचों में 8.16 के इकॉनमी रेट से कुल 8 विकेट लिए थे, जिसमें से चेन्नई के खिलाफ फाइनल मैच में भी उन्होंने अपने स्पेल में 22 रन देकर 3 विकेट झटके थे और साथ ही 39 गेदों में 56 रनों की शानदार पारी भी खेली थी।
#1 शेन वॉटसन
![शेन वॉटसन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/29bb7-15840164240709-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/29bb7-15840164240709-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/29bb7-15840164240709-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/29bb7-15840164240709-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/29bb7-15840164240709-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/29bb7-15840164240709-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/29bb7-15840164240709-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/29bb7-15840164240709-800.jpg 1920w)
मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले शेन वॉटसन ने राजस्थान रॉयल्स को पहले सीजन का चैंपियन बनाने में सबसे महत्वपूर्ण रोल अदा किया था। शुरुआती सीजन में उन्होंने जहां 15 मैचों में 151 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 472 रन बनाए थे, तो वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था। वॉटसन ने पहले सीजन में 7.07 की इकॉनमी रेट से कुल 17 विकेट भी चटकाए थे, जबकि आईपीएल 2008 के फाइनल मैच में उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट लिया था, तो 19 गेदों में 28 रनों की अहम पारी भी खेली थी।