4 दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने से पहले IPL खेला 

मार्को जानसेन का नाम भी इस सूची में शामिल है
मार्को जानसेन का नाम भी इस सूची में शामिल है

#2 तबरेज़ शम्सी: आईपीएल डेब्यू - 22 अप्रैल, 2016; अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू - 7 जून 2016

Ad
तबरेज़ शम्सी
तबरेज़ शम्सी

बाएं हाथ के चाइनामैन स्पिनर तबरेज़ शम्सी ने अपना आईपीएल डेब्यू 22 अप्रैल 2016 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के विरुद्ध किया था। उन्हें उस वर्ष सैमुअल बद्री के रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलाया गया था जिन्हें चोट के चलते बाहर होना पड़ा था।

Ad

तबरेज शम्सी ने उसके बाद अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू 7 जून 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए वनडे मुकाबले में किया और तब से वह दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा रहे हैं। वर्तमान में वह टी20 के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर में से एक बन चुके हैं।

#1 मार्को जानसेन: आईपीएल डेब्यू - 9 अप्रैल, 2021; अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू - 26 दिसंबर, 2021

मार्को जानसेन
मार्को जानसेन

दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू हाल ही में भारत के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला के पहले मुकाबले में किया। उन्होंने पहले विकेट के रूप में जसप्रीत बुमराह को वापस पवेलियन भेजा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना खाता खोला। इससे पहले मार्को जानसेन अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के 8 महीने पहले 9 अप्रैल 2021 को मुंबई इंडियंस की ओर से आरसीबी के विरुद्ध अपना आईपीएल डेब्यू कर चुके हैं। हालाँकि उन्हें कुछ ही मुकाबले खेलने का मौका मिला था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications