लगभग डेढ़ दशक पूर्व जन्मे क्रिकेट के सबसे नए प्रारूप यानी कि टी-20 क्रिकेट का हर कोई दीवाना है। फ़टाफ़ट क्रिकेट की दीवानगी का आलम यह है कि आज ICC के लगभग हर फुल टाइम मेंबर देश में टी-20 लीग्स का आयोजन होता है। कनाडा जैसे देश भी इस प्रकार की लीग का आयोजन करा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पिछले 5 सालों में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, शतकों के मामले में विराट हैं पीछे
टी-20 क्रिकेट में शुरू से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरन्तरता की भी परीक्षा होती है। आइये देखते हैं वो कौन से बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
नोट: यह आंकड़े 1 अगस्त 2014 से लेकर 31 जुलाई 2019 तक के हैं। शिखर धवन 5 रनों से इस लिस्ट में जगह बनाने से चूक गए। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है।
5. बाबर आज़म
![बाबर à¤à¤à¤¼à¤® पाà¤à¤¿à¤¸à¥à¤¤à¤¾à¤¨ à¤à¥ à¤à¤¬à¤°à¤¦à¤¸à¥à¤¤ बलà¥à¤²à¥à¤¬à¤¾à¤ हà¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/611d7-15647301619561-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/611d7-15647301619561-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/611d7-15647301619561-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/611d7-15647301619561-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/611d7-15647301619561-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/611d7-15647301619561-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/611d7-15647301619561-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/611d7-15647301619561-800.jpg 1920w)
पाकिस्तान के बहुचर्चित युवा बल्लेबाज बाबर आज़म इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने 2016 में अपने करियर का आगाज़ किया था। बाबर आज़म ने पिछले 3 सालों में 30 टी-20 मैच खेलते हुए 30 पारियों में 54.21 की औसत से 1247 रन बनाए हैं। बाबर आज़म का स्ट्राइक रेट 128.95 और उच्चतम स्कोर नाबाद 97 रन रहा है। उन्होंने इस दौरान 10 अर्धशतक, 124 चौके और 18 छक्के लगाए हैं।
4. मोहम्मद शहज़ाद
![मà¥à¤¹à¤®à¥à¤®à¤¦ शहà¤à¤¼à¤¾à¤¦](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9d05c-15647304160926-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9d05c-15647304160926-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9d05c-15647304160926-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9d05c-15647304160926-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9d05c-15647304160926-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9d05c-15647304160926-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9d05c-15647304160926-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9d05c-15647304160926-800.jpg 1920w)
अफ़ग़ानिस्तान के विकेटकीपर और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहज़ाद इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। अफ़ग़ानिस्तान के लिए 2015-2018 के बीच 40 टी-20 मैच खेलते हुए उन्होंने 33.50 की औसत से 1273 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 142.55 और उच्चतम स्कोर नाबाद 118 रन रहा है। शहज़ाद ने इस दौरान 1 शतक और 7 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 146 चौकों के अलावा 56 छक्के भी लगाए हैं।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।
3. शोएब मलिक
![शà¥à¤à¤¬ मलिà¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b9213-15647392821268-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b9213-15647392821268-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b9213-15647392821268-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b9213-15647392821268-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b9213-15647392821268-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b9213-15647392821268-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b9213-15647392821268-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b9213-15647392821268-800.jpg 1920w)
विश्व कप 2019 के बाद एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक इस सूची में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। मलिक ने पिछले 5 सालों में 52 मैच खेलते हुए 49 पारियों में 40.75 की शानदार औसत और 141.27 की स्ट्राइक रेट से 1304 बनाये हैं। उन्होंने इस दौरान 4 अर्धशतक लगाए हैं। मलिक ने 109 चौके और 43 छक्के मारे हैं।
2. विराट कोहली
![à¤à¥à¤¹à¤²à¥ à¤
भॠतठà¤
à¤à¤¤à¤°à¤°à¤¾à¤·à¥à¤à¥à¤°à¥à¤¯ à¤à¥-20 मà¥à¤à¥à¤ मà¥à¤ à¤à¥à¤ शतठनहà¥à¤ बना सà¤à¥ हà¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3ab64-15647257915411-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3ab64-15647257915411-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3ab64-15647257915411-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3ab64-15647257915411-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3ab64-15647257915411-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3ab64-15647257915411-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3ab64-15647257915411-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3ab64-15647257915411-800.jpg 1920w)
भारतीय कप्तान व स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस सूची में दूसरे पायदान पर काबिज हैं। कोहली ने पिछले 5 सालों में 40 टी-20 मैचों की 37 पारियों में 54.28 की शानदार औसत से 1357 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सर्वाधिक 12 अर्धशतक जड़े हैं। कोहली का उच्चतम स्कोर नाबाद 90 रन रहा है। उनका स्ट्राइक रेट 142.84 का रहा है। उन्होंने 127 चौके और 35 छक्के लगाए हैं।
1. रोहित शर्मा
![रà¥à¤¹à¤¿à¤¤ शरà¥à¤®à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/908ed-15647393702604-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/908ed-15647393702604-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/908ed-15647393702604-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/908ed-15647393702604-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/908ed-15647393702604-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/908ed-15647393702604-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/908ed-15647393702604-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/908ed-15647393702604-800.jpg 1920w)
भारतीय टीम के उपकप्तान व सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सूची में शीर्ष पर आते हैं। रोहित ने भारत के लिये पिछले 5 सालों में 52 टी-20 मैच खेलते हुए 33.16 की औसत से कुल 1592 रन बनाए हैं। रोहित का स्ट्राइक रेट 143.81 का रहा है। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 118 रन रहा है।
इस अवधि में उन्होंने संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 146 चौके लगाए हैं, जबकि 75 छक्के लगाकर इस मामले में वह मुनरो (82) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
रोहित ने पिछले पांच सालों में टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक 4 शतक जड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने 9 अर्धशतक भी लगाए हैं। रोहित के बाद न्यूज़ीलैंड के कॉलिन मुनरो और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का नम्बर आता है जिन्होंने 3-3 शतक लगाए हैं।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।