आईपीएल का आगाज होने के बाद से यह देखा जा रहा है कि बल्लेबाज हर मैच में गेंदबाजों पर हावी होने का प्रयास कर रहे हैं। आईपीएल में हर सीजन बल्लेबाजों का बोलबाला ज्यादा ही देखने को मिलता है। इस सीजन आईपीएल में भी कुछ यही नजारा शुरुआत के मैचों में देखने को मिला। हर दिन कोई न कोई बल्लेबाज ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने का काम करता है। गेंदबाजों के लिए मुश्किलें हर मैच में ज्यादा बढ़ेगी।
गेंदबाजों के लिए कई बार पिचों में मदद नहीं होने से परेशानी होती है और कई बार मैदान छोटा होने से शॉट आसानी से सीमा रेखा पार कर जाते हैं। बल्लेबाज की वाहवाही भी इस दौरान काफी होती है। इन सबके बीच कुछ गेंदबाज ऐसे होते हैं जिनकी धुनाई सबसे ज्यादा होती है जिससे उनके आंकड़े भी अलग ही नजर आने लगते हैं। उस मैच में फिर वही गेंदबाज सबकी नजरों में रहता है और दर्शकों की आलोचना का शिकार भी होना पड़ता है। अंतिम ओवरों में गेंदबाजी काफी अहम रहती है और इसमें पिटाई खाने से परिणाम पर ख़ासा असर पड़ता है। इस आर्टिकल में आईपीएल के तीन ऐसे गेंदबाजों का जिक्र किया गया है जिन्होंने आईपीएल में 20वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन खर्च किये।
यह भी पढ़ें:5 बल्लेबाज जो आईपीएल में सबसे ज्यादा बार रन आउट हुए
आईपीएल में अंतिम ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज
शिव मावी
![शिव मावी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/06a72-16008460113798-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/06a72-16008460113798-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/06a72-16008460113798-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/06a72-16008460113798-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/06a72-16008460113798-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/06a72-16008460113798-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/06a72-16008460113798-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/06a72-16008460113798-800.jpg 1920w)
इस युवा गेंदबाज ने आईपीएल में खेलते हुए बीसवें ओवर में 29 रन खर्च किये थे। मावी ने केकेआर के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 2018 के आईपीएल में खेलते हुए यह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस साल उन्हें आईपीएल में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं था, यही वजह थी कि उनके ओवर की जोरदार पिटाई हुई।
ड्वेन ब्रावो
चेन्नई सुपरकिंग्स के हरफनमोला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ड्वेन ब्रावो ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए पारी के बीसवें ओवर में 29 रन खर्च किये थे। यह 2019 के आईपीएल की घटना है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में उन्हें एक बार भी खेलने का मौका नहीं मिला है।
लुंगी एनगिडी
![लुंगी एनगिडी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/cdf63-16008460643306-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/cdf63-16008460643306-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/cdf63-16008460643306-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/cdf63-16008460643306-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/cdf63-16008460643306-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/cdf63-16008460643306-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/cdf63-16008460643306-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/cdf63-16008460643306-800.jpg 1920w)
दक्षिण अफ्रीका के इस गेंदबाज ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बीसवें ओवर में तीस रन खर्च किये। इसमें ख़ास बात यह रही कि जोफ्रा आर्चर ने चार छक्के लगातार जड़े। एनगिडी की लय बिगड़ गई और उन्होंने वाइड तथा नो बॉल भी इस ओवर में फेंकी। इस ओवर के कारण राजस्थान का स्कोर 200 से बाहर चला गया और चेन्नई सुपरकिंग्स को हार का सामना करना पड़ा।
क्रिस जॉर्डन
![क्रिस जॉर्डन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/82a31-16008460900815-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/82a31-16008460900815-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/82a31-16008460900815-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/82a31-16008460900815-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/82a31-16008460900815-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/82a31-16008460900815-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/82a31-16008460900815-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/82a31-16008460900815-800.jpg 1920w)
इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने भी अंतिम ओवर में तीस रन दिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस आईपीएल के दौरान क्रिस जॉर्डन ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए अंतिम ओवर में 30 रन खर्च किये। हालांकि उनकी टीम को बाद में सुपर ओवर में जाकर हार का सामना करना पड़ा था।
अशोक डिंडा
![अशोक डिंडा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/fb0d8-16008461202312-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/fb0d8-16008461202312-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/fb0d8-16008461202312-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/fb0d8-16008461202312-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/fb0d8-16008461202312-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/fb0d8-16008461202312-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/fb0d8-16008461202312-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/fb0d8-16008461202312-800.jpg 1920w)
इस गेंदबाज ने आईपीएल में बीसवें ओवर के दौरान 30 रन देने का कारनामा किया है। अशोक डिंडा उस समय राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेलते थे। 2017 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए अशोक डिंडा ने अंतिम ओवर में 30 रन खर्च किये। इस सीजन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल खिताब जीता था और पुणे की टीम ही सामने फाइनल में थी। डिंडा अन्य टीमों से भी आईपीएल में खेले।