विराट कोहली के साथ डेब्यू करने वाले 5 क्रिकेटर जिनका अंतर्राष्ट्रीय करियर उतना अच्छा नहीं रहा

विराट कोहली
विराट कोहली

विराट कोहली आज क्रिकेट जगत का ऐसा नाम है जिसे किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक आम लड़के से एक ख़ास इंसान बनने का यह सफर बहुत दिलचस्प है। विराट कोहली को पहचान 2008 के अंडर 19 वर्ड कप के बाद मिली जब विराट ने अपने नेतृत्व में भारतीय टीम को अंडर 19 वर्ल्ड कप का विजेता बनाया। इसी साल विराट ने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया।

Ad

अपने डेब्यू के बाद विराट कोहली रोज़ नए बुलंदियों को छू रहे हैं, लेकिन साल 2008 में विराट कोहली के साथ डेब्यू करने वाले पांच क्रिकेटर आज गुमनाम हो गए हैं। आज हम आपको उन्हीं पांच क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. मनोज तिवारी:-

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद मनोज तिवारी को साल 2008 में भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला। साल 2008 में मनोज तिवारी ने विश्व की सबसे खतरनाक टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया था।

Ad

अपने डेब्यू में ख़राब प्रदर्शन के कारण मनोज तिवारी टीम से बाहर हो गए। तीन साल के लंबे इंतज़ार के बाद साल 2011 में उनको एक बार फिर से भारतीय टीम में शामिल किया गया। दिसंबर 2011 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला शतक भी जड़ा था। मनोज तिवारी आखिरी बार साल 2015 में भारतीय टीम में नज़र आए थे।

2. यूसुफ पठान:-

यूसुफ पठान ने भारत के लिए पहला वनडे मैच साल 2008 में खेला था। उन्होंने सालों तक अपने प्रदर्शन से भारतीय दर्शकों का मनोरंजन किया। पठान ने भारतीय टीम के लिए 57 वनडे और 22 टी20 मैचों में हिस्सा लिया है, लेकिन कुछ सालों के बाद वो भारतीय टीम से बाहर हो गए और आज तक टीम में दोबारा शामिल होने का इंतज़ार कर रहे हैं।

Ad

3. मनप्रीत गोनी:-

गति के बादशाह मनप्रीत ने साल 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया था। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के कारण साल 2008 में उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया। मनप्रीत ने अपना पहला वनडे मैच हांगकांग के खिलाफ खेला था और तीन दिन बाद उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। आईपीएल के दूसरे सीजन में ख़राब प्रदर्शन के कारण उन्हें दोबारा भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया।

Ad

4. प्रज्ञान ओझा:-

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद साल 2008 में प्रज्ञान ओझा को एशिया कप और बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। अपने खतरनाक एक्शन से दुनिया के धुरंधर बल्लेबाज़ को परेशान करने वाले प्रज्ञान ओझा आज भी भारतीय टीम में वापसी के आस में बैठे हैं।

Ad

5. एस बद्रीनाथ:-

बद्रीनाथ उन होनहार क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्होंने गलत समय पर भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू किया था। बद्रीनाथ ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। बद्रीनाथ ने अपना वनडे डेब्यू साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। इसी सीरीज में विराट कोहली ने भी अपना वनडे डेब्यू किया था, लेकिन भारतीय टीम में मौका नहीं मिलने के कारण बद्रीनाथ आज गुमनाम हो गए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications