5 विदेशी क्रिकेटर जिनका भारतीय महिलाओं पर आया दिल, मुथैया मुरलीधरन से लेकर धुरंधर गेंदबाज का नाम है शामिल

foreign cricketers
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच अब तलाक हो चुका है (Photo credit: instagram/ mirzasaniar, madhimalar)

Foreign Cricketers love story: क्रिकेट जगत में प्यार के चर्चे कम नहीं है। प्यार धर्म, जाति और देश नहीं देखता है। क्रिकेट के प्रेमी देश- दुनिया भर में है। लेकिन जब कोई क्रिकेटर किसी को प्यार करता है तो वह खास हो जाता है। भारतीय क्रिकेटरों को भारत में अपना प्यार मिला ही इसके साथ ही विदेशी क्रिकेटरों को भी भारत देश में अपना प्यार मिला। 5 ऐसे विदेशी क्रिकेटरों के बारें हम आपको बताएंगे, जिन्हे भारतीय महिलाओं से प्यार हो गया था। इन विदेशी क्रिकेटरों ने सिर्फ भारतीय महिला से प्यार नहीं बल्कि उनसे शादी भी की और फिर बाद में कई खिलाड़ियों के बीच दूरी भी बढ़ी।

Ad

शॉन टैट और मासूम सिंघा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट ने भारतीय महिला मासूम सिंघा से शादी की है। आपको बता दें कि एक समय ऐसा था कि क्रिकेट जगत मे शॉन टैट की तेज गेंदबाजी की चर्चा लोगों के जुबान पर थी। धुरंधर बल्लेबाज भी उनकी गेंदबाजी का सामना करने में घबरा जाते थे।

शॉन टैट मासूम से साल 2010 की एक आईपीएल पार्टी के दौरान मिले थे और इस दौरान दोनो को प्यार हो गया और कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि शॉन 2010 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। मासूम ने साल 2001 में मिस अर्थ इंडिया का टाइटल भी जीता था। 4 साल तक डेट करने के बाद शॉन टेट ने भारतीय मॉडल माशूम सिंघा से 12 जून 2014 को शादी की थी। शॉन टेट और उनकी पत्नी माशूम सिंघा की एक बेटी है, जिसका नाम विंटर है।

2) शोएब मलिक और सानिया मिर्जा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस सुपर स्टार सानिया मिर्जा से 2010 में शादी की थी। हालांकि दोनों का खेल का मैदान एक दूसरे से जुदा था। दोनों एक दूसरे के खेल का सम्मान करते हैं। दोनों की शादी हैदराबाद में हुई थी। लेकिन अब इन दोनों का तलाक हो चुका है।

Ad

3) मुथैया मुरलीधरन और माधिमालर

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मुथैया मुरलीधरन भी अपना दिल एक भारतीय महिला को दे बैठे। उन्होंने चेन्नई की रहने वाली माधिमालर से पारंपरिक तरीके से शादी रचाई।

Ad

4) ज़हीर अब्बास और रीता लूथरा

जहीर अब्बास का नाम पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार है, उन्हें एशिया का ब्रैडमैन कहा जाता था। इनकों भी एक भारतीय महिला से प्यार हो गया था। उन्होंने भारतीय मूल की रीता से 1980 में शादी की।

5) हसन अली और सामिया आरजू

हसन अली पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने जिन्होंने भारत के हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले सामिया आरजू से शादी की है। दोनों एक दूसरे से पहली बार दुबई में मिले थे, उसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया। अगस्त 2019 में दोनों लोगों ने शादी कर ली।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications