भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। सीरीज के चौथे और अन्तिम सिडनी टेस्ट की पहली पारी में पुजारा ने शानदार शतक बनाया। वह ऑस्ट्रेलिया में खेली गई किसी एक सीरीज में तीन या अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर सबसे पहले सुनील गावस्कर ने वर्ष 1977 की सीरीज में तीन शतक बनाये थे। उनके इस रिकॉर्ड को वर्ष (2014-15) में विराट कोहली ने तोड़ा था। कोहली ने पिछले ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर सर्वाधिक 4 शतक अपने नाम दर्ज किये हैं। ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में 4 शतक जड़ने वाले वह इकलौते खिलाड़ी हैं।
विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने एक ही मैदानों में लगाए हैं शतक
ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली ने किसी एक श्रृंखला में चार शतक जड़े हैं, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने तीन ही शतक बनाये हैं। मगर इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के शतकों में एक समानता देखने को मिलती है। कोहली ने वर्ष 2014-15 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एडिलेड ओवल, मेलबर्न और सिडनी के मैदानों में शतक बनाये थे और इस बार पुजारा ने भी इन्ही तीन मैदानों में ही अपने शतक बनाये हैं। गौरतलब हो कि विराट कोहली ने एडिलेड ओवल की दोनों पारियों में शतक अपने नाम दर्ज किए थे।
अब बात करते हैं उन पाँच भारतीय खिलाड़ियों की, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक निजी स्कोर बनाये हैं:
# 5 चेतेश्वर पुजारा ( 193, सिडनी )
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/ca061-15466643636040-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/ca061-15466643636040-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/ca061-15466643636040-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/ca061-15466643636040-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/ca061-15466643636040-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/ca061-15466643636040-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/ca061-15466643636040-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/ca061-15466643636040-800.jpg 1920w)
चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 7 टेस्ट खेले हैं, जिनकी 13 पारियों में उन्होंने 722 रन बना लिए हैं। यह रन पुजारा ने 55.54 की औसत से बनाये हैं। इस बीच उन्होंने 3 शतक व 2 अर्धशतक भी अपने नाम किये हैं।
चेतेश्वर पुजारा ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 193 रन बनाए। उनकी इस मैराथन पारी का अंत नाथन लायन ने किया। उनका कैच खुद लायन ने अपनी ही गेंद पर पकड़ा था।
# 4 वीरेन्दर सहवाग ( 195 रन, मेलबर्न )
![Third Test - Australia v India: Day 1](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3f28c-15465746498366-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3f28c-15465746498366-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3f28c-15465746498366-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3f28c-15465746498366-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3f28c-15465746498366-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3f28c-15465746498366-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3f28c-15465746498366-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3f28c-15465746498366-800.jpg 1920w)
वर्ष 2003-04 में सहवाग ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में 195 रनों की शानदार पारी खेली थी। अगर सहवाग अपने 200 रन पूरे कर लेते तो वह बॉक्सिंग डे टेस्ट के इतिहास में पहले ऐसे भारतीय होते जिन्होंने दोहरा शतक लगाया है।
भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेन्दर सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 11 मैच खेले, जिसकी 22 पारियों में उन्होंने 1031 रन बनाए। यह रन सहवाग ने 46.86 की औसत से बनाये। इस बीच उन्होंने 2 शतक व 5 अर्धशतक भी अपने नाम दर्ज किए।
# 3 रवि शास्त्री ( 206 रन, सिडनी )
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b9ee7-15465751215902-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b9ee7-15465751215902-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b9ee7-15465751215902-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b9ee7-15465751215902-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b9ee7-15465751215902-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b9ee7-15465751215902-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b9ee7-15465751215902-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b9ee7-15465751215902-800.jpg 1920w)
ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर रवि शास्त्री ने उनके खिलाफ 6 मैच खेले, जिसकी 7 पारियों में उन्होंने 391 रन बनाए। यह रन शास्त्री ने 55.86 की औसत से बनाये। इस बीच उन्होंने 1 शतक अपने नाम दर्ज किया।
शास्त्री ने सिडनी में वर्ष 1992 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 206 रनों की पारी खेली थी। उनका विकेट पहला मैच खेल रहे शेन वॉर्न ने लिया था।
# 2 राहुल द्रविड़ ( 233 रन , एडिलेड)
![2nd T](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0e9a4-15465753335230-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0e9a4-15465753335230-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0e9a4-15465753335230-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0e9a4-15465753335230-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0e9a4-15465753335230-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0e9a4-15465753335230-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0e9a4-15465753335230-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0e9a4-15465753335230-800.jpg 1920w)
राहुल द्रविड़ ने वर्ष 2003 में एडिलेड में खेले गए मैच में 233 रनों की पारी खेली थी। भारत की बल्लेबाजी की रीढ़ कहे जाने वाले द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 मैच खेले, जिसकी 32 पारियों में उन्होंने 1166 रन बनाए। यह रन द्रविड़ ने 41.64 की औसत से बनाये। इस बीच उन्होंने 1 शतक व 6 अर्धशतक भी अपने नाम दर्ज किए।
# 1 सचिन तेंदुलकर ( 241* , सिडनी )
![4th Test Australia v India Day One](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b0b7f-15466045047766-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b0b7f-15466045047766-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b0b7f-15466045047766-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b0b7f-15466045047766-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b0b7f-15466045047766-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b0b7f-15466045047766-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b0b7f-15466045047766-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b0b7f-15466045047766-800.jpg 1920w)
सचिन तेंदुलकर ने वर्ष 2004 में सिडनी में खेले गए मैच में नाबाद 241 रनों की पारी खेली थी। यह ऑस्ट्रेलिया में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक निजी स्कोर है।
सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया में 20 मैच खेले, जिसकी 38 पारियों में उन्होंने 1809 रन बनाए। यह रन सचिन ने 53.21 की शानदार औसत से बनाये। इस बीच उन्होंने 6 शतक व 7 अर्धशतक भी अपने नाम दर्ज किए।
Get Cricket News In Hindi Here