5 भारतीय बल्लेबाज जो नागपुर के मैदान में जड़ चुके हैं शतक, कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल

रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली (Photo Credit_Getty)
रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली (Photo Credit_Getty)

Indian batters who scored ODI centuries in Nagpur: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में बुरी तरह से मात दी। जिसके बाद अब मेन इन ब्ल्यू इंग्लिश टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयार है। दोनों ही टीमों के बीच वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी से होने जा रहा है। यहां भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं।

नागपुर के VCA स्टेडियम में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का जबरदस्त जलवा रहा है। इस मैदान में भारत के बल्लेबाजों ने खूब रन कूटे हैं। जिसमें कुछ बल्लेबाजों ने शानदार शतक भी ठोके हैं। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान में टीम इंडिया की तरफ से वनडे में शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एक से एक दिग्गज मौजूद हैं। चलिए आपको बताते हैं वो 5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने विदर्भ में किया है शतक लगाने का कमाल।

5. शिखर धवन

भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने करियर में कई आकर्षक पारियां खेली हैं। जिसमें से एक पारी उन्होंने नागपुर में खेली थी। धवन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 102 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों की मदद से 100 रन की पारी खेली थी।

4.सचिन तेंदुलकर

भारत के पूर्व महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बल्ले से भी नागपुर में वनडे शतक निकला है। मास्टर-ब्लास्टर सचिन ने 2011 में इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में 101 गेंद में 8 चौके और 3 छक्के लगाए और 111 रन की शानदार पारी खेली।

3.रोहित शर्मा

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा नागपुर में वनडे में शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में बेहतरीन पारी खेलते हुए सिर्फ 109 गेंद में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 125 रन बनाने में कामयाब रहे थे।

2.विराट कोहली

टीम इंडिया की रन मशीन और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के लिए नागपुर का मैदान काफी शानदार रहा है। यहां पर उन्होंने 2 वनडे शतक जड़े हैं। कोहली के बल्ले से 2013 में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 66 गेंद में नाबाद 115 रन की पारी निकली थी। जिसमें उन्होंने 18 चौके और 1 छक्का लगाया था। इसके बाद कोहली ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 10 चौकों की मदद से 120 गेंदों में 116 रन की पारी खेली थी।

1.महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी नागपुर में अपनी बल्लेबाजी का कमाल दिखाया है। इस मैदान में उन्होंने 2 वनडे शतक लगाए हैं। धोनी ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में 107 गेंद में 124 रन की पारी खेली थी। उन्होंने इस दौरान 9 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके बाद धोनी ने एक बार फिर से 2009 में ही श्रीलंका के खिलाफ 111 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के लगाकर 107 रन बनाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications