5 खिलाड़ी जो दो विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम की प्लेइंग XI का हिस्सा थे

एमएम धोनी 2007 टी20 विश्व कप और 2011 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे
एमएम धोनी 2007 टी20 विश्व कप और 2011 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे

#3 युवराज सिंह

Ad
युवराज सिंह
युवराज सिंह

युवराज सिंह 2007 टी20 और 2011 वनडे विश्व कप दोनों में भारत के सबसे बड़े स्टार थे। अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से दोनों ही विश्व कप जिताने में भारत के लिए अहम भूमिका निभाई थी। टी20 विश्व के फाइनल में युवी मात्र 14 रन बना पाए थे। वहीं 2011 विश्व कप फाइनल में गेंद से 2 विकेट लिए बल्ले से 21 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

Ad

#2 गौतम गंभीर

गौतम गंभीर
गौतम गंभीर

गौतम गंभीर दोनों ही विश्व कप फाइनल में बल्ले से भारत के हीरो थे। गंभीर ने दोनों ही फ़ाइनल में दो महत्वपूर्ण पारियां खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ 2007 के टी20 विश्व कप फाइनल में, गंभीर ने पारी की शुरुआत की, और 54 गेंदों पर 75 रन की मैच विनिंग पारी खेली। गंभीर की इस पारी ने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। चार साल बाद गंभीर ने वनडे विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 97 रन की बेहतरीन पारी खेली।

Ad

#1 महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

एमएस धोनी दोनों ही विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे। टी20 विश्व कप के फाइनल में धोनी मात्र 6 रन बना सके। हालाँकि उन्होंने कप्तान के तौर पर शानदार फैसले लिए और भारत को विश्व कप जितवाया। 2011 विश्व कप फाइनल में धोनी ने 93 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत के लिए विनिंग सिक्स लगाया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications