5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं 

युवराज सिंह और रोहित शर्मा
युवराज सिंह और रोहित शर्मा

#1) युवराज सिंह (33 छक्के)

युवराज सिंह छक्का लगाते हुए

टी20 क्रिकेट में छक्के लगाने की बात हो और इसमें युवराज सिंह की चर्चा ना हो तो ऐसा होना असंभव है। युवराज सिंह भारतीय टीम के ही नहीं, बल्कि विश्व के सबसे बड़े हिटर में से एक रहे हैं। टी20 क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने में उनका योगदान भी काफी अहम रहा है।

युवराज सिंह भले ही अब रिटायर हो चुके हैं, लेकिन वो 2007 से लेकर 2016 तक हुए सभी टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे। युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में 31 मैच खेले, जिसमें 28 पारियों में उन्होंने 33 छक्के लगाए। इसके अलावा एक मैच में सबसे ज्यादा 7 छक्के उन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाए थे। यह वो ही मैच था, जिसमें युवी ने ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now