भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी को काफी शांत स्वभाव का माना जाता है। मैच में चाहे जो भी परिस्थिति हो वो काफी शांत रहते हैं और कभी भी अपना आपा नहीं खोते हैं या फिर अति उत्साह में नहीं आते हैं। इसीलिए उनको कैप्टन कूल कहा जाता है। धोनी ने कई बार इसका उदाहरण पेश किया है।
ये भी पढ़ें: 5 खिलाड़ी जो अपने वनडे करियर में कभी जीरो पर आउट नहीं हुए
लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसे भी मौके रहे हैं, जब धोनी ने मैदान में अपना आपा खोया। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमें पिछले सीजन के आईपीएल में देखने को मिला था, जब एक फैसले के विरोध में वो अंपायरों से भिड़ गए थे। इसी तरह से और भी कई उदाहरण हैं, जब धोनी मैदान में गुस्सा हुए। तो आइए आपको बताते हैं उन 5 घटनाओं के बारे में जब धोनी ने मैदान में अपना आपा खोया।
1.राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान अंपायर से बहस
आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच चल रहा था। चेन्नई की टीम 155 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। आखिरी 3 गेंदों पर जीत-हार का फैसला होना था। 3 गेंद पर सीएसके को जीतने के लिए 8 रन चाहिए थे। बेन स्टोक्स ने मिचेल सैंटनर को एक फुलटॉस गेंद डाली, अंपायर ने उसे नो बॉल करार दिया। हालांकि जैसे ही बल्लेबाज ने दो रन दौड़कर पूरे किए अंपायर ने नो बॉल का अपना फैसला बदल लिया।
नॉन स्ट्राइक छोर पर खड़े रविंद्र जडेजा इसके बाद अंपायर से बहस करने लगे लेकिन अंपायर अपना फैसला बदलने को तैयार नहीं थे। इसके बाद धोनी जो आउट होकर पवेलियन जा चुके थे, वो डगआउट से मैदान में आए और अंपायरों से बहस करने लगे। धोनी का कहना था कि अंपायर ने पहले नो बॉल देकर बाद में अपना फैसला क्यों बदला। जिस तरह से धोनी डग आउट से बीच मैदान में आए और अंपायरों से बहस की, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
4.मनीष पांडे को गुस्से से डांटना
सेंचूरियन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मैच खेला जा रहा था। मनीष पांडे और एम एस धोनी क्रीज पर मौजूद थे। इसी दौरान मनीष पांडे नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े होकर कहीं और देख रहे थे, जिस पर धोनी गुस्सा हो गए और उन्हें तुरंत वहीं पर डांटा। इस घटना का वीडियो काफी वायरल हुआ था।