क्रिकेट इतिहास में बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए 5 सबसे लंबे छक्के

Gunjan
युवराज सिंह
युवराज सिंह

क्रिकेट के शूरूआती दौर में बल्लेबाज रक्षात्मक शैली से बल्लेबाजी किया करते थे। बदलते समय के साथ बल्लेबाजों की शैली में भी बदलाव आया। एकदिवसीय क्रिकेट और टी20 जैसे फॉर्मेट ने इसमें क्रान्ति ला दी। अब बल्लेबाज ना केवल तेजी से रन बनाते हैं, बल्कि बड़े-बड़े शॉट लगाने से भी नहीं कतराते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे सफल सलामी जोड़ियां

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अगर आपको एक गेंद पर सबसे ज्यादा रन बनाने हैं तो उसके लिए आपको छक्का लगाना पड़ता है। मौजूदा समय में हर टीम में ऐसे कई बल्लेबाज हैं जो आसानी से छक्के लगा लेते हैं। वैसे क्या आप जानते हैं क्रिकेट इतिहास में सबसे लम्बा छक्का किस बल्लेबाज ने लगाया है?

आज हम इस आर्टिकल में उन टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके नाम सबसे लम्बा छक्का लगाने का रिकॉर्ड है।

5. युवराज सिंह (बनाम ऑस्ट्रेलिया- 125 मीटर)

युवराज सिंह
युवराज सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह को उनके फैंस सिक्सर किंग के नाम से भी जानते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज ने एक ओवर में 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया था। इसी वर्ल्ड कप में युवराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का सबसे लम्बा छक्का भी लगाया था।

Ad

4. जैकब ओरम (बनाम ऑस्ट्रेलिया- 131 मीटर)

जैकब ओरम
जैकब ओरम

न्यूजीलैंड टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी जैकब ओरम भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं, जिन्होंने सबसे लंबे छक्के मारे हैं। ओरम ने 2006 में सिडनी के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 131 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

Ad

इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 344 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 335 रन बना पाई थी। न्यूजीलैंड की ओर से ओरम ने नाबाद 101 रन बनाए, अपनी इस पारी में ओरम ने 6 छक्के जड़े थे।

3. ब्रेट ली (बनाम वेस्टइंडीज- 136 मीटर)

ब्रैट ली
ब्रैट ली

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ब्रेट ली जितने प्रतिभाशाली गेंदबाज थे उतने ही विस्फोटक बल्लेबाज भी थे। वो अंतिम के कुछ ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते थे। ब्रेट ली ने 2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोवमैन पॉवेल की गेंद पर 136 मीटर लम्बा छक्का लगाकर गेंद को स्टेडियम से बाहर पहुंचा दिया था।

Ad

2. शाहिद अफरीदी (बनाम इंग्लैंड- 158 मीटर)

शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। इनके मैदान पर आते ही फैंस बूम-बूम अफरीदी बोलना शुरू कर देते थे। साल 2006 में ब्रिस्टल के मैदान पर अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 158 मीटर लम्बा लगाया था। ये क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे लम्बा छक्का है। इस मुकाबले में अफरीदी ने 14 गेंदों में तूफानी अंदाज़ में 28 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में अफरीदी ने 1 गगनचुंबी छक्का और 5 चौके लगाए थे।

Ad

1. अल्बर्ट ट्रॉट ( बनाम इंग्लैंड- 164 मीटर)

अल्बर्ट ट्रॉट
अल्बर्ट ट्रॉट

अल्बर्ट ट्रॉट 19वीं सदी के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक थे। अल्बर्ट ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों के लिए क्रिकेट खेला था। क्रिकेट इतिहास का सबसे लम्बा छक्का मारने का रिकॉर्ड अल्बर्ट ट्रॉट के नाम है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 164 मीटर का छक्का मारा था। ये छक्का इतना लम्बा था कि गेंद मैदान से बाहर जाकर गिरी थी। आपको बता दें, ट्रॉट ने 41 साल की उम्र में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications