वर्ल्ड कप इतिहास के 5 सबसे यादगार फाइनल मैच

2011 India vs Sri Lanka

#3 2011 – भारत बनाम श्रीलंका

Ad
2011 India vs Sri lanka

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत दूसरी बार 2011 में विश्व चैंपियन बना था। भारत ने इस विश्वकप के फाइनल मैच में श्रीलंका पर 6 विकेट और 10 गेंद शेष रहते ही शानदार जीत दर्ज की थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया यह फाइनल मैच काफी यादगार था। श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाए थे, और महेला जयवर्धने ने शानदार शतक जड़ा था।

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से सचिन तेंदुलकर और वीरेंदर सहवाग फ्लॉप रहे थे। हालांकि गौतम गंभीर ने 97 रन बनाते हुए पारी को संभाला। इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 91 रनों की शानदार पारी खेली और जीत का छक्का भी लगाया। इसके साथ ही भारत ने 28 साल का सूखा खत्म करते हुए दूसरा विश्वकप जीता। युवराज सिंह को उनके आलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications