Most beautiful women cricketers of WPL: वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) सीजन का आगाज हो गया है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 15 मार्च को खेला जाएगा। इस लीग में देश- दुनिया की कई महिला खिलाड़ी शामिल हुई हैं, जो एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हुई नजर आ रही हैं। महिला खिलाड़ी सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि अपनी सुंदरता के लिए भी देशभर में फेमस हैं। इसी कड़ी में हम आपको महिला प्रीमियर लीग की उन खिलाड़ियों से मिलवाएंगे, जो खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती है। जानें, इस लिस्ट में कौन-कौन सी महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
WPL की पांच खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स
5. भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना
भारत महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आरसीबी की तरफ से खेल रही हैं। 2025 सीजन के लिए आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपये में उन्हें रिटेन किया था। आपको बता दें कि स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी ने WPL 2024 का खिताब जीता था। स्मृति मंधाना अपने खेल के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी फैंस के दिलों में राज करती हैं, और भारतीय फैंस उन्हें "नेशनल क्रश" कहते हैं।
4.ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिस पैरी
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिस पैरी खूबसूरती के मामले में अन्य खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देती हैं। भारतीय फैंस भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। WPL 2025 के लिए आरसीबी ने 1.70 करोड़ रुपये में उन्हें रिटेन किया था।
3.न्यूजीलैंड की युवा खिलाड़ी अमेलिया केर
न्यूजीलैंड की युवा खिलाड़ी अमेलिया केर अपनी खूबसूरती की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अमेलिया बेहद सुंदर हैं और उन्हें 2025 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
2.इंग्लैंड की ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिस केप्सी
इंग्लैंड की ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिस केप्सी भी खूबसूरती में किसी से कम नहीं हैं। या यूं कहें कि एलिस अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं।
1.भारतीय खिलाड़ी हरलीन देओल
भारत की महिला बल्लेबाज हरलीन देओल अपनी खूबसूरती से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। भारतीय फैंस उन्हें अपना क्रश मानते हैं।