विराट कोहली की दीवानी थी पाकिस्तानी एक्ट्रेस; खुलेआम कही थी अनुष्का शर्मा को छोड़ने की बात, बाद में दर्दनाक तरीके से हुआ मर्डर

कंदील बलोच, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credit: X/@QandeelQuebee, @imVkohli, @AnushkaSharma)
कंदील बलोच, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credit: X/@QandeelQuebee, @imVkohli, @AnushkaSharma)

Qandeel Baloch crazy for Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के देशभर में लाखों-करोड़ों फैंस हैं, जो उनके खेल के ही नहीं, बल्कि उनकी पर्सनालिटी के भी दीवाने हैं। क्रिकेटर की फीमेल फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का रिश्ता काफी पुराना है। कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ने के बाद भी कोहली को अपना सच्चा प्यार बॉलीवुड में ही मिला। कोहली ने बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी रचाई है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अफेयर की खबरें उस वक्त सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गई थीं।

Ad

इसी कड़ी में हम आपको विराट कोहली से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताएंगे। साल 2016 में एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस विराट कोहली के प्यार में इस कदर दीवानी थी कि उसने कोहली से अनुष्का शर्मा को छोड़ देने के लिए कहा था। आपको बताते हैं उस एक्ट्रेस के बारे में, हालांकि अब वह इस दुनिया में नही है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस कंदील बलोच का वायरल ट्विटर पोस्ट

बात साल 2016 की है, उस वक्त पाकिस्तानी एक्ट्रेस कंदील बलोच का ट्विटर पोस्ट काफी चर्चा में रहा था। दरअसल, पाकिस्तानी मॉडल कंदील ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर विराट कोहली से प्यार का इज़हार किया था। कंदील ने ट्विटर पर किए गए ट्वीट में लिखा था, "विराट बेबी, अनुष्का शर्मा ही क्यों? - फीलिंग इन लव।" अनुष्का शर्मा को छोड़ दो। उस वक्त विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बारे में खबरें आ रही थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। शायद इस मौके का फायदा उठाते हुए कंदील ने विराट से प्यार का इजहार किया था।

Ad

वहीं, 2016 टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर कंदील बलोच ने खुले आम कहा था कि अगर पाकिस्तान जीतता है तो वह स्ट्रिप डांस करेंगी। और उनका यह डांस पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी को समर्पित होगा। हालांकि इस मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते कंदील ने शाहिद अफरीदी को खरी-खोटी सुनाई थी, लेकिन उन्होंने टीम इंडिया के लिए स्ट्रिप डांस किया था।

भाई ने की थी कंदील बलोच की हत्या

उस साल कंदील बलोच के साथ जो हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया था। दरअसल, साल 2016 में कंदील बलोच की हत्या कर दी गई थी। 2016 में उनके भाई वसीम ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी थी। यह हत्या सम्मान की खातिर की गई थी। दरअसल, कंदील ने अपने फेसबुक पोस्ट और वीडियो में पाकिस्तान की रूढ़िवादी मानसिकता पर टिप्पणी की थी। कंदील को अपने ही परिवार से मॉडलिंग छोड़ने और सोशल मीडिया से हटने की धमकी मिली थी। जब कंदील ने घरवालों की बात नहीं मानी, तो कंदील के भाई वसीम ने उन्हें नशीला पदार्थ दिया और फिर गला घोटकर मार डाला था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications