भारतीय क्रिकेट के 5 सबसे पावरफुल शख्स

आज के क्रिकेट जगत में भारतीय टीम का दबदबा है, चाहे बात मैदान के अंदर हो ये मैदान के बाहर हो। 1983 विश्व कप जीत के पहले हमें केवल एक देश माना जाता था जो क्रिकेट खेलती और जिसकी अधिक अहमियत नहीं थी। लेकिन कपिल देव की अगुवाई में कुछ युवाओं ने क्रिकेट की जाइंट वेस्टइंडीज़ को हराकर विश्व चैंपियन बने और तबसे हमारी भी गिनती क्रिकेट के बड़े देशों के साथ होने लगी। तबसे समय बदल गया है। ये विरासत आगे बढ़ाई गई है। इसे रवि शास्त्री, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और एमएस धोनी लेकर आगे बढ़े। इन सभी ने भारतीय टीम को मजबूत बनाये रखा। केवल खेल के अंदर नहीं बल्कि खेल पर भी भारतीयों की पकड़ बनते जा रही थी। जैसे-जैसे देश में क्रिकेट का विस्तार हुआ वैसे-वैसे बीसीसीआई और अमिर होते गयी। आज आईसीसी की कुल आमदनी में से 70% हिस्सा BCCI के कारण आता है। इसलिए क्रिकेट पर BCCI का प्रभाव अधिक है। मौजूदा समय पर इस खेल में कई खिलाडी, पूर्व खिलाडियों और BCCI अधिकारियों का असर है। ये रहे ऐसे ही 5 सबसे ज्यादा प्रभावशाली व्यक्ति: #5 अनिल कुंबले anil-kumble-1473709402-800 अपने समय के सबसे बेहतरीन और भारत की ओर से खेलनेवाले सबसे महान स्पिनर, अनिल कुंबले अभी भारतीय टीम के कोच हैं। कुछ सालों पहले वे टीम के कप्तान थे और अब वे एक और अहम और मुश्किल स्थान पर हैं। भारतीय टीम में कोच पर अधिक जिम्मेदारी होती है और इसके लिए शायद ही हमे कुंबले से उपयुक्त दावेदार मिले। कोच के तौर पर उनपर टीम की जिम्मेदारी, प्लेइंग XI का चुनाव, रणनीति बनाना का भार है। जिसपर टीम का भविष्य निर्धारित है। सभी फॉर्मेट्स में वे भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट लेनेवाले खिलाडी हैं। उन्होंने टेस्ट में 619 और वनडे में 334 विकेट अपने नाम किये हैं। हाल ही में उन्हें टीम इंडिया का कोच नियुक्त किया गया और इसके लिए उन्हे 56 आवेदकों के ऊपर चुना गया। इस साल उन्हें भारत में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। #4 सौरव गांगुली Ex-Indian captain and CAB President Sourav Ganguly with the दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली का भारतीय टीम पर कप्तान के रूप में काफी असर था। उनके कप्तानी लेने के पहले भारतीय टीम का विदेशों में अच्छा प्रदर्शन नहीं था, लेकिन दादा की अगुवाई में टीम ने इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। टीम में युवाओं को सीखना और उन्हें काबिल बनाने का काम गांगुली का ही था। युवराज सिंह और एमएस धोनी गांगुली की निगरानी में ही सीखे हैं। विश्व कप 2003 में वे टीम इंडिया को फाइनल तक ले गए थे और अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। बाएं हाथ के गांगुली ऑफ साइड में अपने शॉट्स के लिए जाने जाते थे, वे आज बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। कुछ महीनों पहले उन्हें BCCI ने सचिन तेंदुलकर और VVS लक्ष्मण के साथ भारतीय टीम के कोच नियुक्त करने के पैनल में शामिल किया था। खेल को लेकर उनकी राय महत्वपूर्ण होती है और सभी उनका काफी सम्मान करते हैं। ऐसा औदा रखनेवाले व्यक्ति का टीम में और टीम के निर्णयों में भूमिका भी अहम होती है। #3 विराट कोहली virat-kohli-inida-t20-750-1471467639-800 भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान और मौजूदा समय के सबसे महान बल्लेबाज, विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के नए चहरे हैं। क्रिकेट में उनकी बढ़ोतरी सराहनीय है। आज कल कई युवा खिलाड़ियों की टीम में जगह बनाने सबसे बड़ा कार्य होता है और वहीँ विराट कोहली, टेस्ट में भारतीय टीम की अगुवाई करते हुए टीम को सबसे आगे रखा है। केवल टेस्ट ही नहीं बल्कि धोनी के वनडे और टी20 से सन्यास लेने के बाद कोहली ही टीम के कप्तान होंगे। इस खेल के कई दिग्गजों ने कोहली की तारीफ की है और उन्हें आधुनिक युग का सबसे बड़ा खिलाडी कहा है। 27 साल की उम्र में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की है और इसपर उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से होने लगी है और कोहली मास्टर ब्लास्टर के रिकॉर्ड तक सबसे जल्दी पहुँचने के दावेदार बन गए हैं। खेल के प्रति उनका रवैया सबसे अलग है, उनमें इसके लिए ज़ज़्बा है और कभी हार न मानने का एटिट्यूड है। उन्हें अभी से इस खेल का लेजेंड माना जाता है और अगर वे इसी गति से आगे बढ़ते गए तो जल्दी ही खेल के सबसे महान खिलाड़ी बन जाएंगे। #2 एमएस धोनी dhoni-1473758620-800 मौजूदा भारतीय टीम में सीमित ओवर के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने सबकुछ हासिल किया है। साल 2008 में भारतीय टीम ने टेस्ट में नंबर 1 स्थान हासिल किया था, साल 2011 में भारतीय टीम ने विश्व कप जीता था और साल 2007 में धोनी की ही अगुवाई वाली टीम ने पहला अंतराष्ट्रीय T20 विश्व कप जीता है। साल 2013 में उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को साल 2009 और 2010 में आईपीएल विजेता बनाया था। वहीँ चैंपियंस लीग T20 साल 2010 और 2014 की विजेता बनी थी। दुनिया के किसी और हिस्से में इतनी उपलब्धियों के साथ शायद ही हमे कोई दूसरा कप्तान मिले। कैप्टन कूल ने अपने कार्यकाल के दौरान कई अहम निर्णय लिये थे, जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर बैठना। खेल के लिए उनकी रणनीति काफी अलग है और उसका पूर्वानुमान लगाना काफी मुश्किल होता है। धोनी टीम के फिनिशर हैं और भारतीय टीम को कई मुश्किल परिस्तिथियों से बाहर निकाला है। भले ही आज उनपर उम्र हावी हो रही हो, लेकिन टीम में उनकी अहमियत पर कोई सवाल नहीं उठाए जा सकते। #1 अनुराग ठाकुर anurag-thakur-1463895362-800 BCCI के मौजूदा अध्यक्ष और संसद के सदस्य (MP), अनुराग ठाकुर भारतीय क्रिकेट टीम में प्रभावशाली स्थान रखते हैं। मई 2016 में सर्वसम्मति से उन्हें BCCI का अध्यक्ष चुना गया था। उसके पहले वे BCCI के सेक्रेटरी थे और क्रिकेट का नाम ख़राब करनेवाले गुनहगारों को बाहर किया करते थे। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट के अध्यक्ष बनने के बाद उनका कद और बढ़ा और उन्होंने धर्नशाला में एक कमाल का क्रिकेट स्टेडियम बनाया। खेल के प्रति उनका जूनून देखने योग्य है और छोटी उम्र में वे कई स्तर तक क्रिकेट खेल चुके हैं। BCCI के अध्यक्ष बनने के बाद से उन्होंने क्रिकेट की छवि को साफ़ करने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। ख़राब राजनीति ने जहाँ क्रिकेट को बदनाम किया था, उसके बाद भारतीय क्रिकेट की छवि सुधारने के लिए अनुराग ठाकुर सबसे सही व्यक्ति हैं। लेखक: शुभम खरे, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी