आईपीएल 2019: 5 खिलाड़ी जिनकी इस बार आईपीएल में वापसी हुई है

cricket cover image

इशांत शर्मा

Ad
Enter caption

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इशांत शर्मा वह नाम है जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड में उनकी गेंदबाजी देखकर आईपीएल नीलामी पर दाव खेला गया। अपना पिछला आईपीएल मुकाबला इस खिलाड़ी ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 2017 में खेला था। इसके बाद 2018 में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने उन पर बोली लगाई और 1 करोड़ 10 लाख रूपये की राशि देकर खरीद लिया। इशांत शर्मा की बेस प्राइस 75 लाख रूपये थी। काउंटी क्रिकेट में खेलने का फायदा भी उन्हें मिला।

Ad

लसिथ मलिंगा

Enter caption

इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को चैम्पियन बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। 2017 के आईपीएल में उन्होंने अंतिम बार खेला था। टीम ने उस समय राइजिंग पुणे सुपरजायंट को हराकर खिताब जीता था। इसके बाद 2018 के आईपीएल में मलिंगा को मुंबई इंडियंस का मेंटर बनाया गया। श्रीलंका की टीम में वापसी के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदकर टीम का हिस्सा बना लिया।

Quick Links

Edited by Mayank Mehta
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications