5 लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटर जिनके पसंदीदा स्ट्रीट फूड्स के बारे में आपको नहीं मालूम होगा 

भारतीय खिलाड़ी भी स्ट्रीट फ़ूड खाने के शौकीन हैं
भारतीय खिलाड़ी भी स्ट्रीट फ़ूड खाने के शौकीन हैं

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) पिछले कुछ सालों से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। यही वजह है कि मौजूदा समय में टीम इंडिया हर विपक्षी टीम को उनके घर में भी जाकर मात देने में कामयाब हो रही है। टीम के इस शानदार प्रदर्शन के पीछे सभी खिलाड़ियों की मेहनत साफ़ दिखाई देती है। बल्लेबाज से लेकर गेंदबाज सभी खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देते हैं।

Ad

ये सिलसिला विराट कोहली (Virat Kohli) से शुरू हुआ था जिसके बाद टीम के बाकी खिलाड़ी भी उन्हीं के नक़्शे कदम पर चल रहे हैं। खिलाड़ी जितना ज्यादा फिट होगा उसके प्रदर्शन पर उसका उतना ही अच्छा प्रभाव पड़ता है। फिट बॉडी बनाये रखने के लिए इन खिलाड़ियों को अपने खान-पान पर भी कंट्रोल करना पड़ता है। इसके लिए उन्हें अपनी कुछ पसंदीदा खाने की चीज़ों को खाने से परहेज भी करना होता है। लेकिन जरुरी नहीं है कि ये नियम हर दिन फॉलो किया जाए। महीने में कभी कभार ये खिलाड़ी भी अपने पसंदीदा स्ट्रीट फ़ूड को खाकर अपनी इच्छा पूरी कर लेते हैं।

इस आर्टिकल में हम 5 लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटर्स पसंदीदा स्ट्रीट खाना के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

जानिए इन 5 लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटर्स का पसंदीदा स्ट्रीट फ़ूड कौन सा है

#5 युजवेंद्र चहल

youtube-cover
Ad

भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल मैदान पर अपनी फिरकी का जादू चलाकर बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाते हुए नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर उनके मजेदार जोक्स भी फैंस को काफी उत्साहित करते हैं। चहल के दुबले-पतले शरीर को देखकर शायद ही आप विश्वास करेंगे कि उन्हें मसालेदार और चटपटा खाना बेहद पसंद है। उनका सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फ़ूड 'गोलगप्पे और चाट' हैं। इसके अलावा 32 वर्षीय यह गेंदबाज दिल्ली के स्ट्रीट फूड्स का भी शौक़ीन है और छोले-कुलचे पसंदीदा हैं।

#4 मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी को बिरयानी काफी पसंद है
मोहम्मद शमी को बिरयानी काफी पसंद है

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में लिया जाता है। मैदान पर शमी जिस जोश और ताकत के साथ गेंदबाजी करते हुए नजर आते हैं उसके पीछे उस भोजन का कमाल होता है, जो वो खाना पसंद करते हैं। शमी को खाने में नॉनवेज काफी ज्यादा पसंद है और बिरयानी उनका पसंदीदा व्यंजन है। क्रिकेट के शुरुआती दिनों में शमी को ज्यादा विकेट लेने के बदले में बिरयानी खिलाने का लालच दिया जाता था। इसके अलावा शमी को दोस्तों के साथ बिरयानी पार्टी करना भी पसंद है।

Ad

#3 रोहित शर्मा

youtube-cover
Ad

भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा मुंबई से हैं और उन्हें मुंबई का स्ट्रीट खाना और दोस्तों को खिलाना दोनों पसंद है। आईपीएल के दिनों में रोहित अपने साथी विदेशी खिलाड़ियों को भी मुंबई के फेमस व्यंजन खिलाते हुए नजर आये हैं। दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज को वड़ा पाव, पाव भाजी, समोसा पाव खाना पसंद है।

#2 विराट कोहली

youtube-cover
Ad

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी विराट कोहली मौजूदा समय में दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ी हैं। बाकी टीमों के सभी कोच अपनी टीम के खिलाड़ियों को विराट की फिटनेस का उदाहरण देकर उनके जैसी फिटनेस हासिल करने के लिए प्रेरित करते नजर आते हैं। लेकिन आपको बता दें, कोहली भी मासलेदार और तीखे खाने के बेहद शौकीन हैं। कोहली का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फ़ूड छोले-भटूरे है और दिल्ली आने पर अक्सर वो खाते हैं।

#1 सचिन तेंदुलकर

youtube-cover

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को आज पूरी दुनिया जानती है लेकिन कम लोग ही जानते होंगे कि सचिन एक बड़े फूडी भी हैं। अपने करियर के दिनों में और संन्यास के बाद भी वो अलग-अलग देशों में सफर करते हुए वहां के व्यंजनों का लुत्फ उठाना नहीं भूलते हैं। लेकिन मास्टर ब्लास्टर का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फ़ूड वड़ा पाव है। वो भी मुंबई के शिवाजी नगर पार्क के पास मिलने वाला, जहाँ वह अपने करियर के शुरूआती दिनों से ही खाते आ रहे हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications