5 RCB खिलाड़ी जिन्हें T20 World Cup के लिए टीम इंडिया में मिली जगह

vishal
RCB Players
स्मृति मंधाना, ऋचा घोष और रेणुका सिंह (X/@ViratKohli__VK,@CricCrazyJohns,@RCBTweets)

5 RCB Players In T20 World Cup Squad: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 को लेकर भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड सामने आ चुका है। एक बार फिर से हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगी। इस बार महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी बांग्लादेश को मिली थी लेकिन देश में बिगड़े हालात और लगातार बढ़ते तनाव के बाद यहां से वर्ल्ड कप को हटाना पड़ा। अब दुबई और शारजाह में वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे।

Ad

वहीं भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड सामने आने के बाद देखा जा सकता है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की 5 खिलाड़ियों को टीम में चुना गया है।

इन 5 RCB खिलाड़ियों की हुई टीम इंडिया में एंट्री

5. आशा शोभना

महिला प्रीमियर लीग में आशा शोभना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला करती हैं। उन्होंने अभी तक महिला प्रीमियर लीग में 15 मैच खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए आशा ने 17 विकेट चटकाए हैं। अब उनको टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय महिला टीम में चुना गया है।

Ad

4.रेणुका सिंह

तेज गेंदबाज रेणुका सिंह भी वुमेंस प्रीमियर लीग में आरसीबी के लिए खेलती हैं। अभी तक उन्होंने आरसीबी के लिए 16 मुकाबले खेले हैं। जिसमें गेंदबाजी करते हुए रेणुका ने 3 विकेट हासिल किए हैं। रेणुका को भी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

3.श्रेयंका पाटिल

श्रेयंका पाटिल कमाल की गेंदबाज हैं। वुमेंस प्रीमियर लीग में श्रेयंका ने अभी तक आरसीबी के लिए 15 मैच खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 19 विकेट अपने नाम किए हैं। श्रेयंका की भी विश्व कप के लिए टीम इंडिया में एंट्री हुई है।

2.ऋचा घोष

ऋचा घोष कमाल की बल्लेबाज हैं। वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में उन्होंने आरसीबी के लिए कई बेहतरीन पारी खेली थी। अभी तक ऋचा ने आरसीबी के लिए 18 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 395 रन बनाए हैं। जिसके बाद अब ऋचा का महिला विश्व कप 2024 में जलवा देखने को मिल सकता है।

1.स्मृति मंधाना

वुमेंस प्रीमियर लीग में स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की कप्तान हैं। उन्होंने अभी तक आरसीबी के लिए 18 मैच खेले हैं। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए मंधाना ने 449 रन बनाए हैं। जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है। अपनी कप्तानी में मंधाना आरसीबी को महिला प्रीमियर लीग का खिताब भी दिला चुकी हैं। अब स्मृति मंधाना विश्व कप में धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications