दिल्ली कैपिटल्स ने 28 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को फिरोजशाह कोटला मैदान में 16 रन से हराकर सात साल बाद पहली बार प्ले ऑफ में जगह सुनिश्चित कर ली। आईपीएल में लंबे अरसे से जोर आजमाइश कर रही इस टीम ने अपना नाम बदला खिलाड़ी बदले और फिर नए रंग में उभरकर सामने आई।
दिल्ली की टीम ने इस दौरान अपनी जर्सी से लेकर कप्तान तक बदल दिआ। दिल्ली कैपिटल्स की इस टीम को यहां तक पहुंचने वाले इस सफर में कई ऐसी चीजें थी जो अब तक नहीं हुई थी। हम आपको बता रहे है कुछ ऐसी चीजें जो दिल्ली के इस सफर के दौरान हुई हैं।
#1 मुबंई इंडियंस ने नहीं जीता था खिताब:
दिल्ली ने आखिरी बार प्ले ऑफ के लिए 2012 में जगह बनाई। लेकिन इतने समय तक मुंबई की टीम ने आईपीएल का खिताब नहीं जीता था। मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015 और 2017 में आईपीएल का खिताब जीता। संयोग ये है कि यह सफर मुंबई ने 2012 के बाद हासिल किया जब दिल्ली ने 2012 में प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई किया।
साल 2013 में मुंबई ने चेन्नई को फाइनल में हराया। 2013 में मुंबई ने चेन्नई को 23 रन से हराकर फाइनल अपने नाम किया था। इसके बाद फिर साल 2015 में चेन्नई को हरा आईपीएल में जीत हासिल की। मुंबई ने 41 रन से बड़ी जीत दर्ज करते हुए आईपीएल की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। और साल 2017 में पुणे को हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया था।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं