5 चीजें जो दिल्ली कैपिटल्स के प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने के बीच में हुईं

Enter caption

दिल्ली कैपिटल्स ने 28 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को फिरोजशाह कोटला मैदान में 16 रन से हराकर सात साल बाद पहली बार प्ले ऑफ में जगह सुनिश्चित कर ली। आईपीएल में लंबे अरसे से जोर आजमाइश कर रही इस टीम ने अपना नाम बदला खिलाड़ी बदले और फिर नए रंग में उभरकर सामने आई।

दिल्ली की टीम ने इस दौरान अपनी जर्सी से लेकर कप्तान तक बदल दिआ। दिल्ली कैपिटल्स की इस टीम को यहां तक पहुंचने वाले इस सफर में कई ऐसी चीजें थी जो अब तक नहीं हुई थी। हम आपको बता रहे है कुछ ऐसी चीजें जो दिल्ली के इस सफर के दौरान हुई हैं।

#1 मुबंई इंडियंस ने नहीं जीता था खिताब:

Enter caption

दिल्ली ने आखिरी बार प्ले ऑफ के लिए 2012 में जगह बनाई। लेकिन इतने समय तक मुंबई की टीम ने आईपीएल का खिताब नहीं जीता था। मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015 और 2017 में आईपीएल का खिताब जीता। संयोग ये है कि यह सफर मुंबई ने 2012 के बाद हासिल किया जब दिल्ली ने 2012 में प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई किया।

साल 2013 में मुंबई ने चेन्नई को फाइनल में हराया। 2013 में मुंबई ने चेन्नई को 23 रन से हराकर फाइनल अपने नाम किया था। इसके बाद फिर साल 2015 में चेन्नई को हरा आईपीएल में जीत हासिल की। मुंबई ने 41 रन से बड़ी जीत दर्ज करते हुए आईपीएल की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। और साल 2017 में पुणे को हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया था।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं

#2 चेन्नई सुपर किंग्स पर नहीं लगा था बैन:

chennai Super kings

साल 201 का दौर चेन्नई के लिए बुरे सपने की तरह आया स्पॉट फिक्सिंग के मामले में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को दो साल के लिए प्रतिबंध झेलना पड़ा। चेन्नई के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स टीम के ऊपर भी दो साल का प्रतिबंध लगा। राजस्थान और चेन्नई की टीम 2016 और 2017 में हुए आईपीएल में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

#3 विराट कोहली ने नहीं जड़ा था टी20 शतक:

Enter caption

आईपीएल हो या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भारतीय कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के हर पटल पर अपना नाम बुलंद करते जा रहे हैं। आईपीएल में विराट कोहली ने अबतक कुल 5 शतक अपने नाम कर चुके हैं। विराट कोहली ने पहला शतक गुजरात लॉयन्स के खिलाफ जड़ा। दूसरा शतक पुणे जायंट्स के खिलाफ तीसरा शतक भी गुजरात लॉयन्स के खिलाफ मारा और चौथा शतक पंजाब के खिलाफ जड़ा। पांचवा शतक कोलकाता के खिलाफ जमाया। विराट कोहली ने यह सभी शतक 2012 के बाद लगाए हैं। कोलकाता के खिलाफ इस सीजन में लगाया गया ये शतक 2016 के बाद आईपीएल में यह उनका पहला शतक था।

#5 भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार जीती टेस्ट सीरीज:

Enter caption

भारतीय क्रिकेट के इतिहास के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराकर सीरीज जीतने का कारनामा पहली बार हुआ। 72 साल में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर टेस्ट सीरीज अपने नाम की। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर सीरीज पर अपना कब्जा 2019 में जमाया। यह वाकया भी दिल्ली के प्ले ऑफ के सात साल के सूखे के दौरान ही हुआ।

#4 कई भारतीय दिग्गजों ने नहीं लिया था संन्यास:

Enter caption

दिल्ली के प्ले ऑफ में पहुंचने के बाद आईपीएल में एक चीज और है जो गौर फरमाने लायक है। दिल्ली की टीम के सात साल के इस अंतराल के दौरान कई दिग्गज खिलाड़ियों ने संन्यास नहीं लिया था। मसलन, आईपीएल में दिल्ली और कोलकाता के लिए खेल चुके गौतम गंभीर ने साल 2018 में क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया। बैंगलोर की टीम का हिस्सा रहे मोहम्मद कैफ ने भी 2018 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया।आरपी सिंह, मुनाफ पटेल, प्रवीण कुमार जैसे खिलाड़ियों का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा वीरेंदर सहवाग, सचिन तेंदुलकर जैसे बड़े नाम है जो दिल्ली के इस सफर के दौरान ही आईपीएल समेत क्रिकेट के अन्य प्रारूपों को अलविदा कह चुके हैं।

Quick Links