#1. महेंद्र सिंह धोनी (भारत)
![<p>](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/fb562-15479860572457-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/fb562-15479860572457-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/fb562-15479860572457-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/fb562-15479860572457-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/fb562-15479860572457-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/fb562-15479860572457-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/fb562-15479860572457-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/fb562-15479860572457-800.jpg 1920w)
2011 विश्व कप के फाइनल में विजयी छक्का जड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।
कई विशेषज्ञ उन्हें अब तक के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में मानते हैं। एक प्रतिभाशाली नेता, धोनी अब एक दशक से अधिक समय से भारतीय टीम के दिल में हैं।
उनके पास कप्तान के रूप में सबसे अधिक (332) अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड है।
इस 37 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज के पास एक शानदार कैरियर है: 90 टेस्ट में 38.09 की औसत से 4876 रन; 50.39 के औसत से 334 एकदिवसीय मैचों में 10279 रन; और 93 टी20 आई में 37.17 की औसत से 1487 रन।
ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए एकदिवसीय श्रृंखला में लगातार तीन अर्द्धशतक के साथ धोनी ने यह साबित कर दिया है कि उनमे अभी भी दमखम बाकी है।
वनडे में 300 से अधिक कैच और 115 स्टंपिंग के साथ, धोनी विश्व कप के दौरान मेन इन ब्लू के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी होंगे।
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी आगामी विश्व कप के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।
Get Cricket News In Hindi Here