5 युवा भारतीय खिलाड़ी जो राष्ट्रीय टीम में चयन की दौड़ में बहुत पीछे हो गये

उन्मुक्त चंद

#1 संजु सैमसन

Ad
संजु सैमसन

संजू सैमसन जब 2013 में सामने आये तो उनको एमएस धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा गया था। उस समय वह सभी की नज़रों में थे और उन्हें भारतीय टीम में भी जल्द ही मौका मिला था। उन्हें 2014 में भारत के इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया था और 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने पदार्पण किया था। उन्होंने एक मात्र टी20 खेला और उसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया।

Ad

वह 12-15 महीनों के लिए इंडिया ए में मौजूद थे और आखिरकार वहां से भी बाहर हो गये। आखिरी बार ए टीम का प्रतिनिधित्व किये उन्हें 6-7 महीने हो चुके हैं। अब ऋषभ पंत, इशान किशन, श्रीकर भारत और कुछ अन्य खिलाड़ी उनसे बेहतर पसंद बन उभरे हैं।

वह राजस्थान रॉयल्स और केरल के लिए एक बेहतरीन रन-स्कोरर रहे हैं। उन्होंने स्थिति के अनुसार खेलने की क्षमता दिखाई है और एक खिलाड़ी के रूप में परिपक्व हुए हैं। सभी ने उन्हें पारी को बनाने वाले बालेबाज़ की भूमिका निभाते हुए देखा है और साथ ही उन्हें गेंदों पर प्रहार करते हुए भी देखा। अब यही उम्मीद की जा सकती कि वह आने वाले कुछ सालों में ऐसा प्रदर्शन कर सकें की वापस वह चयन की होड़ में अपनी जगह बना सकें।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications