6 गेंदबाज जिनके खिलाफ युवराज सिंह ने टी20 में छक्कों की हैट्रिक लगाई है

युवराज सिंह ने कई बार लगाई है छक्कों की हैट्रिक
युवराज सिंह ने कई बार लगाई है छक्कों की हैट्रिक

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह को सिक्सर किंग के नाम से भी जाना जाता है। युवी के पास बड़े शॉट खेलने की क्षमता है और यह उन्हें और भी ज्यादा खतरनाक बनाती। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट या घरेलू क्रिकेट जब भी कोई गेंदबाज युवराज सिंह के निशाने पर आया, उसका उन्होंने बुरा हाल ही किया है।

Ad

2007 टी20 वर्ल्ड कप सभी को याद है जब युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में 6 छक्के लगाकर इतिहास रचा था। युवराज सिंह ने अपने टी20 करियर में 231 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 128.76 की स्ट्राइक रेट से 4857 रन बनाए।

इस बीच युवी ने 261 छक्के भी लगाए। टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करें तो युवी ने 58 मुकाबलों में 74 छक्कों की मदद से 1177 रन बनाए हैं। भले ही युवराज सिंह दोबारा 6 छक्के नहीं लगा पाए, लेकिन कई गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने छक्कों की हैट्रिक लगाई है।

इस लिस्ट में हम उन्हीं गेंदबाजों के ऊपर नजर डालेंगे, जिनके खिलाफ युवराज सिंह ने छक्कों की हैट्रिक लगाई:

स्पेशल मेंशन: युवराज सिंह ने रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के एक मुकाबले में इंडिया लेजेंड्स की ओर से खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स के जेंडर डी ब्रुइन के एक ओवर में न सिर्फ छक्कों की हैट्रिक लगाई, बल्कि लगातार 4 गेंदों में 4 छक्के लगाए थे। इस मैच में युवी ने 22 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 52* रन बनाए और गेंद के साथ 2 विकेट भी लिए थे। इंडिया लेजेंड्स ने इस मैच को 56 रनों से जीता था।

#) युवराज सिंह vs अशोक डिंडा (20वें ओवर में छक्कों की हैट्रिक, 2011)

युवराज सिंह ने डिंडा के ओवर में लगाई छक्कों की हैट्रिक
युवराज सिंह ने डिंडा के ओवर में लगाई छक्कों की हैट्रिक

आईपीएल 2011 में 17 अप्रैल 2011 को दिल्ली कैपिटल्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया का मुकाबला हुआ था। पुणे टीम के लिए आखिरी ओवर में युवराज सिंह स्ट्राइक पर थे और गेंदबाजी अशोक डिंडा कर रहे थे। युवराज सिंह ने ओवर की चौथी गेंद, पांचवीं और छठी गेंद पर छक्का लगाते हुए छक्कों की हैट्रिक पूरी की।

Ad

युवी ने इस मुकाबले में 32 गेंदों में 5 छक्के और 4 चौके की मदद से 66* रन बनाए। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में पुणे की टीम को हार का सामना करना पड़ा था और युवी की यह पारी खराब हो गई थी।

#) vs इमरान ताहिर और राहुल शुक्ला (17वें और 20वें ओवर में, 2014)

युवराज सिंह ने एक ही मैच में दो गेंदबाजों के खिलाफ लगाई थी छक्कों की हैट्रिक
युवराज सिंह ने एक ही मैच में दो गेंदबाजों के खिलाफ लगाई थी छक्कों की हैट्रिक

आईपीएल 2014 में 13 मई 2014 को बैंगलोर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 38वां मुकाबला खेला गया था। युवराज सिंह ने सबसे पहले मैच के 17वें ओवर में इमरान ताहिर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का लगाते हुए छक्कों की हैट्रिक लगाई।

Ad

इसके बाद युवराज सिंह ने पारी के आखिरी ओवर में राहुल शुक्ला की दूसरी, तीसरी और चौथी पर छक्का लगाते हुए एक ही मैच में दूसरी बार छक्कों की हैट्रिक लगाई। युवी ने इस ओवर में एक और छक्का भी लगाया था। युवी की पारी की बदौलत ही आरसीबी ने डीसी को शिकस्त दी थी।

#) vs युजवेंद्र चहल (14वां ओवर, 2019)

युवराज सिंह ने युजवेंद्र चहल के खिलाफ लगाए तीन लगातार छक्के
युवराज सिंह ने युजवेंद्र चहल के खिलाफ लगाए तीन लगातार छक्के

आईपीएल 2019 में बैंगलोर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया था। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी , जिसमें पारी का 14वां ओवर युजवेंद्र चहल कर रहे थे और स्ट्राइक पर युवराज सिंह थे।

Ad

युवराज सिंह ने पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाते हुए पुराने दिनों की याद ताजा की थी, युवी चौथी गेंद पर भी छक्का लगाने गए, लेकिन लॉन्ग ऑफ पर कैच आउट हो गए थे। मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच को अंत में जीत गई थी।

#) vs सईद अजमल (पारी का 19वां ओवर, 2012)

युवराज सिंह ने सईद अजमल के खिलाफ लगाए जबरदस्त शॉट
युवराज सिंह ने सईद अजमल के खिलाफ लगाए जबरदस्त शॉट

भारत औऱ पाकिस्तान के बीच 28 दिसंबर 2012 को अहमदाबाद में सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मुकाबला खेला गया था। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी और 19वां ओवर करने पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर सईद अजमल आए थे और स्ट्राइक पर युवराज सिंह थे।

Ad

युवराज सिंह ने चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर छक्का लगाते हुए छक्कों की हैट्रिक लगाई। युवी ने मैच में 36 गेंदों में 7 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए और अंत में भारत ने आसानी से इस मैच को जीत लिया था।

#) vs स्टुअर्ट ब्रॉड, डबल हैट्रिक (19वां ओवर, 2007)

2007 टी20 वर्ल्ड कप में लगाए थे युवी ने लगाए थे 6 छक्के
2007 टी20 वर्ल्ड कप में लगाए थे युवी ने लगाए थे 6 छक्के

2007 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबला भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए करो या मरो का मुकाबला था। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्थिति में थी, लेकिन टीम ने अंतिम कुछ ओवरों में बड़े ओवर की जरूरत थी। युवराज सिंह ने पारी के 19वें ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ वो ही किया।

युवी ने पारी के 19वें में स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ते हुए इतिहास रचा था। युवराज सिंह टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में एक ओवर में 6 छ्क्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। युवी ने ओवर में डबल हैट्रिक लगाई और साथ ही में 12 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया था। इसी की बदौलत भारत ने इस मैच को जीत लिया था।

Quick Links

Edited by Mayank Mehta
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications