टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 का बिगुल बज चुका है। पहले चरण में आठ टीमों के बीच सुपर 12 में बचे हुए चार स्थानों को हासिल करने की होड़ दिखेगी। आगामी टी20 फॉर्मेट के इस मेगा इवेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीम इंडिया भले ही पिछले टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचने से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम को इस बार टूर्नामेंट को जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है।भारत देश में क्रिकेट के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। हर साल हजारों युवा खिलाड़ी भारत की राष्ट्रीय टीम में खेलने का सपना देखते हैं। इनमें से कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ी ही अपने सपने को पूरा कर पाने में सफलता हासिल कर पाते हैं। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी होते हैं तो भारतीय मूल के होते हुए भी दूसरे देश की तरफ से खेलते हैं। इस आर्टिकल में हम उन 7 भारतीय मूल के खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे जो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दूसरे देशों की ओर से खेल रहे हैं।ये 7 भारतीय मूल के खिलाड़ी आगामी टी20 वर्ल्ड कप में दूसरे देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं #7 वृत्य अरविन्द (यूएई) View this post on Instagram Instagram Postचेन्नई में जन्मे वृत्य अरविन्द टी20 वर्ल्ड कप 2022 में यूएई की ओर से खेल रहे हैं। अरविन्द को यूएई ने इस मेगा इवेंट के लिए टीम का उपकप्तान घोषित किया है। दाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें, तो अरविन्द ने 23 T20I मैचों में 506 रन बनाये हैं।#6 कार्तिक मयप्पन (यूएई)कार्तिक मयप्पन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जंपा के साथ (Image - IPL)22 वर्षीय लेग स्पिनर कार्तिक मयप्पन जिनका जन्म 8 अक्टूबर, 2000 को चेन्नई में हुआ था। वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 में यूएई क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आईपीएल 2020 में मयप्पन को आरसीबी ने नेट गेंदबाज के रूप में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। मयप्पन अपने T20I करियर में 12 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 18 विकेट चटकाए हैं।#5 विक्रमजीत सिंह (नीदरलैंड्स)विक्रमजीत सिंह (Image - Espn)विक्रमजीत सिंह का जन्म 9 जनवरी 2003 को पंजाब में हुआ था। विक्रमजीत टी20 फॉर्मेट के मेगा इवेंट में नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के स्क्वाड का हिस्सा हैं। 19 वर्षीय बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के चार मैचों में 19 रन बनाये हैं।#4 सिमी सिंह (आयरलैंड)सिमी सिंह का जन्म 4 फरवरी, 1987 में पंजाब के बठलाना में हुआ था। सिमी ने मई 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आयरलैंड की तरफ से खेलते हुए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। दाएं हाथ का यह खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने का माद्दा रखता है। 35 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने 49 मैचों के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 289 रन बनाये हैं और 41 विकेट भी हासिल किये हैं।#3 चिराग सूरी (यूएई)चिराग सूरी संयुक्त अरब अमीरात टीम के एकमात्र क्रिकेटर हैं जिन्हें आईपीएल का कॉन्ट्रेक्ट प्राप्त हुआ है। आईपीएल 2017 में सूरी को गुजरात लायंस ने खरीदा था लेकिन सीजन के दौरान उन्हें कोई भी मैच खेलने को नहीं मिला था। भारत की राजधानी दिल्ली में पैदा हुए चिराग के T20I करियर की बात करें। तो दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने 30 T20I मैचों में 803 रन बनाये हैं। इस दौरान सूरी के बल्ले से सात अर्धशतक भी निकले हैं।#2 सीपी रिज़वान (यूएई)सीपी रिजवान (बाएं) नीदरलैंड्स के कप्तान के साथसीपी रिज़वान को संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया है। 34 वर्षीय खिलाड़ी का जन्म केरल के तेलिचेरी में 19 अप्रैल, 1988 में हुआ था। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज यूएई के लिए 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है, जिसमें 219 रन बनाये हैं।#1 ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड)ईश सोढ़ी (Image - Espn)लेग स्पिनर ईश सोढ़ी न्यूजीलैंड के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। भारतीय मूल के सोढ़ी का जन्म 31 अक्टूबर, 1992 में पंजाब के लुधियाना शहर में हुआ था। 29 वर्षीय सोढ़ी कीवी टीम की ओर से 81 T20I मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 22.23 की औसत से 103 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।