आईसीसी वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप 8 बल्लेबाज

मार्टिन गप्टिल
मार्टिन गप्टिल

इस साल आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला जाने वाला है। यह टूर्नामेंट 30 मई 2019 को शुरू होने वाला है जिसका पहला मैच इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाने वाला है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 जीतने में कामयाब हुई थी। उसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 5 बार वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया था। वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करना किसी भी खिलाड़ी का सपना होता हैं। वर्ल्ड कप इतिहास में कई बल्लेबाज ऐसे है जिन्होंने बहुत रन बनाए हैं। इस लिस्ट मर सबसे आगे भारत के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर है। सचिन वर्ल्ड कप इतिहास में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज है। यहां हम वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप 8 बल्लेबाजो के बारे में बात कर रहे हैं।


#8 वीरेंदर सहवाग (भारत), 175 रन

वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंदर सहवाग इस लिस्ट में 8वे स्थान पर हैं। वीरेंदर सहवाग आक्रामक अंदाज से बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते थे। सहवाग ने 2011 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 175 रनों की पारी खेली थी। सहवाग ने 140 गेंदो में 14 चौके और 5 छक्कों की मदद से 175 रन बनाए थे।

उस मैच में कोहली ने भी शतक लगाया था। सहवाग और कोहली की पारियो की बदौलत भारतीय टीम ने 50 ओवर में 370 रन बनाये थे। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 283 रन ही बना पाई थी। उस मैच में भारतीय टीम को 87 रनो से जीत मिली थी। सहवाग की शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।


#7 कपिल देव (भारत), 175* रन

कपिल देव
कपिल देव

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव इस लिस्ट में 7वे स्थान पर है। कपिल देव भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जिताने वाले पहले कप्तान थे। 1983 वर्ल्ड कप में इन्होंने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ एक मैच में नाबाद 175 रनो की पारी खेली थी।

कपिल देव ने उस मैच में 138 गेंदो में 16 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 175 रन बनाये थे। भारतीय टीम ने 266 रन बनाए थे जिसमें से 175 रन अकेले कपिल देव के थे। अंत मे भारत ने वो मैच 31 रन से जीता था।

#6 डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया), 178 रन

डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर

इस लिस्ट में 6ठे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं। इन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत रन बनाये है। वॉर्नर ने 2015 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए 133 गेंदो में 178 रन बनाए थे।

वॉर्नर के उस पारी में 19 चौके और 5 छक्के भी शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया ने उस मैच में 417 रन का विशाल स्कोर बनाया था। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 142 रन पर ऑल आउट हो गयी थी। ऑस्ट्रेलिया ने उस मैच को 275 रनो से जीत लिया था। वार्नर ने अबतक वनडे में 4000 से ज्यादा रन बनाए है जिसमे 14 शतक भी शामिल है।


#5 सर विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज), 181 रन

सर विवियन रिचर्ड्स
सर विवियन रिचर्ड्स

वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी सर विवियन रिचर्ड्स इस लिस्ट में 5वे स्थान पर है। एक दौर था जब पूरे विश्व क्रिकेट में वेस्टइंडीज की टीम का दबदबा था। सर विवियन रिचर्ड्स ने 1987 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में 125 गेंदो का सामना करते हुए 181 रन बनाए थे।

उस पारी में 16 चौके और 7 छक्के शामिल थे। वेस्टइंडीज की टीम ने उस मैच में 360 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 169 रन ही बना पाई थी।


#4 सौरव गांगुली (भारत), 183 रन

सौरव गांगुली
सौरव गांगुली

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सौरव गांगुली इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। गांगुली विश्व के सबसे सफल बाए हाथ के बल्लेबाजो में से एक थे। इन्होंने 1999 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 158 गेंदो में 183 रन की पारी खेली थी।

उस पारी में 17 चौके और 7 छक्के भी शामिल थे। उस मैच में राहुल द्रविड़ ने भी शतकीय पारी खेली थी। इन दोनों की मदद से भारतीय टीम ने 373 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 216 रन पर ऑल आउट हो गयी थी।

#3 गैरी कर्स्टन (दक्षिण अफ्रीका), 188* रन

गैरी किस्टर्न
गैरी किस्टर्न

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी गैरी कर्स्टन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। इन्होंने 1996 वर्ल्ड कप में यूएई के खिलाफ नाबाद 188 रन की पारी खेली थी।

उस पारी में 159 गेंदो में 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से कर्स्टन ने नाबाद 188 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका ने उस मैच में 321 रन बनाए थे। इसके जवाब में यूएई 152 रन ही बना पाई थी। दक्षिण अफ्रीका ने वो मैच 169 रन से जीता था।


#2 क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), 215 रन

वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। क्रिस गेल ने अपने करियर में कई विस्फोटक पारिया खेली हैं। 2015 वर्ल्ड कप में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए गेल ने 215 रन की पारी खेली थी।

उस पारी में गेल ने 146 गेंदो में 10 चौके और 16 छक्कों की मदद से 215 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की टीम ने उस मैच में 372 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में ज़िम्बाब्वे 289 रन पर ऑल आउट हो गई थी।


#1 मार्टिन गप्टिल (न्यूज़ीलैंड), 237* रन

मार्टिन गप्टिल
मार्टिन गप्टिल

इस लिस्ट में पहले स्थान पर न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल हैं। गप्टिल ने बतौर सलामी बल्लेबाज न्यूज़ीलैंड के लिए बहुत रन बनाए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी इनके नाम हैं। 2015 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए गप्टिल ने 163 गेंदो में नाबाद 237 रन बनाए थे।

उस पारी में 24 चौके और 11 छक्कों की मदद से गप्टिल ने 237 रन का विशाल स्कोर बनाया था। वनडे क्रिकेट में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर हैं। उस मैच में न्यूज़ीलैंड की टीम ने 393 रन बनाए थे जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 250 रन पर ऑल आउट हो गयी थी।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
App download animated image Get the free App now