ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी का कप्तान बनाना काफी रिस्की हो सकता है, पूर्व ओपनर की प्रतिक्रिया

Nitesh
ग्लेन मैक्सवेल ने पिछले सीजन आरसीबी के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था
ग्लेन मैक्सवेल ने पिछले सीजन आरसीबी के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था

आईपीएल (IPL) के आगामी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तानी को लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आरसीबी के पास ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को कप्तान बनाने का ऑप्शन है लेकिन ये रिस्की भी हो सकता है।

Ad

विराट कोहली ने आईपीएल 2021 के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने कहा था कि खुद को रिफ्रेश बनाए रखने के लिए वो अब आगे कप्तानी नहीं करना चाहते हैं। विराट कोहली 2013 में आरसीबी के कप्तान बने थे और पिछले कई सीजन से आरसीबी का नेतृत्व कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद टीम को खिताब नहीं दिला पाए और शायद उनके कप्तानी छोड़ने की प्रमुख वजह भी यही थी। वहीं एबी डीविलियर्स ने भी संन्यास ले लिया है।

अब ऐसे में आरसीबी के सामने सवाल ये है कि वो किसे कप्तान बनाएं। ऑक्शन के दौरान आरसीबी कप्तानी के लिए किसी प्लेयर को खरीद सकती है लेकिन अगर वो ऐसा नहीं कर पाते हैं तो फिर मैक्सवेल एक ऑप्शन हैं।

ग्लेन मैक्सवेल के परफॉर्मेंस के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है - आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने स्टार स्पोर्ट्स पर इस बारे में कहा "ये एक रिस्की ऑप्शन है। आरसीबी को देखना होगा कि मैक्सवेल को कप्तान बनाने से क्या फायदा होगा और क्या नुकसान होगा। अगर आप आईपीएल में मैक्सवेल के पिछले 10 सालों के परफॉर्मेंस को देखें तो ये पंचवर्षीय योजना रही है। एक साल उन्होंने काफी अच्छा खेला और उसके बाद चार साल तक खामोश हो गए। पांचवें सीजन में एक बार फिर उन्होंने अच्छा खेला और फिर दोबारा खराब प्रदर्शन करने लगे। उनको लेकर किसी तरह की गारंटी नहीं है कि वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे ही। आरसीबी की टीम जरूर इस पर विचार करेगी।"

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications