लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ किरोन पोलार्ड की बल्लेबाजी को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया 

बल्ले के साथ आईपीएल 2022 में अब तक किरोन पोलार्ड पूरी तरह से नाकामयाब हुए हैं
बल्ले के साथ आईपीएल 2022 में अब तक किरोन पोलार्ड पूरी तरह से नाकामयाब हुए हैं

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कई दिग्गज खिलाड़ियों का प्रदर्शन बिलकुल ही निराश करने वाला रहा है और इसमें मुंबई इंडियंस (MI) के ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) का भी नाम शामिल है। पोलार्ड के बल्ले से अभी तक एक भी अच्छी पारी नहीं देखने को मिली है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का भी मानना है कि पोलार्ड अपने बड़े हिट मारने वाले खेल को इस सीजन नहीं दिखा पाए हैं।

Ad

आईपीएल 2022 के 37वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हरा दिया। पहले खेलते हुए लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 168/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 132/8 का स्कोर ही बना सकी। मुंबई इंडियंस की यह आठ मैचों में लगातार आठवीं हार है और उनके लिए अब प्लेऑफ में पहुंचना असंभव है और कोई चमत्कार ही उन्हें टॉप चार में पहुंचा सकता है।

जयदेव उनादकट उनसे ज्यादा हिट कर रहे हैं - आकाश चोपड़ा

अपने यूट्यूब चैनल पर पोलार्ड की बल्लेबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए चोपड़ा ने कहा,

किरोन पोलार्ड का बल्ला गेंद को बिलकुल भी स्ट्राइक नहीं कर पा रहा है। वह जो कुछ भी करते हैं है, वह केवल प्रति गेंद रन बनाते हुए नजर आये हैं। कई बार ऐसा लगता है कि जयदेव उनादकट उनसे ज्यादा हिट कर रहे हैं। यही हकीकत है जहां यह टीम खड़ी है।

लखनऊ के खिलाफ अंत में मुंबई को तेज बल्लेबाजी की जरूरत थी लेकिन पोलार्ड 20 गेंदों में में 19 रन ही बना पाए और यही टीम की हार की मुख्य वजह भी रही।

youtube-cover

आईपीएल 2022 में कैरेबियाई ऑलराउंडर का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है और कई लोगों ने उन्हें रिटेन करना मुंबई की एक बड़ी गलती बताई। इस सीजन टीम के आठ मैचों में पोलार्ड के बल्ले से 115 रन रन आये हैं और उनका स्ट्राइक रेट 127.78 का रहा है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications