आकाश चोपड़ा ने चुनी इस दशक की बेस्ट वनडे टीम, धोनी को बनाया कप्तान

  रोहित शर्मा
  रोहित शर्मा

पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने इस दशक की बेस्ट वनडे टीम का चयन किया है। आकाश चोपड़ा ने अपनी इस टीम में भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में धाकड़ प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को शामिल किया है। आकाश चोपड़ा ने महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा को शामिल किया लेकिन कप्तानी के लिए उन्होंने अपनी पसंद महेंद्र सिंह धोनी को ही रखा है।

भारतीय खिलाड़ियों के अलावा आकाश चोपड़ा की टीम में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। इस टीम में सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी भारतीय टीम से शामिल किये गए हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका से तीन नाम शामिल हैं।

आकाश चोपड़ा की इस दशक की बेस्ट वनडे टीम

रोहित शर्मा, हाशिम अमला, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शाकिब अल हसन, मोहम्मद हफीज, लसिथ मलिंगा, मिचेल स्टार्क, जसप्रीत बुमराह, इमरान ताहिर।

आकाश चोपड़ा ने कुछ मौजूदा धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी इस टीम में जगह दी है लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें टीम में शामिल किया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनमें युवराज सिंह, कुमार संगकारा, ओइन मॉर्गन, बेन स्टोक्स डेविड वॉर्नर आदि नाम हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा का नाम शामिल किया जा सकता था। हालांकि जिन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, उनका नाम भी कम नहीं माना जा सकता। सभी ग्यारह खिलाड़ियों ने अपनी टीमों के लिए धाकड़ खेल का प्रदर्शन पिछले एक दशक में किया है। धोनी ने इस दौरान वर्ल्ड कप और चैम्पियंसट्रॉफी जीती इसलिए उन्हें कप्तान बनाया गया है।

धोनी-कोहली
धोनी-कोहली

आकाश चोपड़ा की टीम में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज से एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं किया गया है। केन विलियमसन का नाम इस टीम में शामिल किया जा सकता था। देखा जाए तो उनका ज्यादा फोकस भारत और दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ियों पर ही रहा है, इसलिए दोनों देशों के 7 खिलाड़ी उन्होंने शामिल किये हैं।

Quick Links