आकाश चोपड़ा ने चुनी मुंबई इंडियंस की आइडियल प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस की आइडियल प्लेइंगश इलेवन की घोषणा की है। मुंबई इंडियंस की इस एकादश में आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा को ही बतौर ओपनर टीम में रखा है। इसके अलावा एक और ख़ास बात यह है कि क्रिस लिन को मुंबई इंडियंस की इस टीम में शामिल नहीं किया गया है। आकाश चोपड़ा ने नाथन कुल्टर नाइल को भी अपनी टीम में शामिल किया है।

Ad

ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए उसमें आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के ग्यारह खिलाड़ियों का जिक्र किया है जिन्हें खिलाया जा सकता है। इन ग्यारह खिलाड़ियों में क्विंटन डी कॉक, किरोन पोलार्ड, ट्रेंट बोल्ट और नाथन कुल्टर नाइल का नाम शामिल है। आकाश चोपड़ा की टीम में ऑस्ट्रेलिया के दोनों खिलाड़ी क्रिस लिन और जेम्स पैटिनसन को शामिल नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: 3 टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी जो आईपीएल में सफल रहे थे

मुंबई इंडियंस डिफेंडिंग चैम्पियन है

डी कॉक के साथ रोहित शर्मा को बतौर ओपनर शामिल किया गया है। इसके बाद इशान किशन को बल्लेबाजी क्रम में रखा गया है। बतौर ऑल राउंडर इस टीम में पांड्या ब्रदर्स और किरोन पोलार्ड को शामिल किया गया है। स्पिन विभाग में राहुल चाहर का नाम शामिल किया गया है।

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी क्रम में आते हैं। कई बार उन्होंने मध्यक्रम में बल्लेबाजी की है और ओपनर के तौर पर तो वह खेलते ही हैं। इस बार मुंबई इंडियंस के लिए उनकी क्या रणनीति होगी यह देखने वाली बात होगी। मुंबई इंडियंस की टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है इसलिए उनके ऊपर ज्यादा दबाव भी होगा। पिछले आईपीएल के फाइनल में एक रन से मात खाने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहला मैच खेलने के लिए उतरेगी। दोनों टीमों का मुकाबला टूर्नामेंट के आगाज के रूप में 19 सितम्बर को खेला जाएगा। अबुधाबी में होने वाले मैच के लिए मुंबई इंडियंस की टीम पहले से ही वहां पर है।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications