IPL 2023 - रोहित शर्मा के सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाने को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया

cricket cover image

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला आईपीएल 2023 (IPL) में खामोश रहा है। वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। सीएसके के खिलाफ मैच में वो बिना खाता खोले आउट हो गए और इसके साथ ही उनके नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा के नाम के आगे ये रिकॉर्ड बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है।

Ad

रोहित शर्मा की अगर बात करें तो पिछले दो मैचों से वो लगातार शून्य पर ही आउट हुए हैं और इसी वजह से उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वो 16 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं। उनके बाद दिनेश कार्तिक, सुनील नारेन और मंदीप सिंह के नाम 15 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड सयुंक्त रूप से है। जबकि अम्बाती रायडू के नाम भी 14 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड है।

रोहित के नाम के आगे ये रिकॉर्ड सूट नहीं करता है - आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने कप्तान रोहित शर्मा के इस अनचाहे रिकॉर्ड को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। मैच के बाद उन्होंने कहा,

रोहित शर्मा का विकेट काफी दिलचस्प था। कीपर आगे आया और रोहित ने काफी अलग तरह का शॉट खेला और जीरो पर आउट हो गए। अब उनके नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा डक का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है और वो इसे कतई पसंद नहीं करेंगे। इतने बड़े प्लेयर का 16 बार डक पर आउट होना, उन्हें सूट नहीं करता है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह आईपीएल एक बुरे सपने जैसा बीत रहा है। अभी तक हुए 10 मुकाबलों में उन्होंने कुल 184 रन बनाये हैं, जिसमें दो बार शून्य पर आउट हुए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications