IPL 2022 में खराब प्रदर्शन करने वाले किरोन पोलार्ड को रिलीज किये जाने की बात कहते हुए पूर्व खिलाड़ी ने दिया बयान 

किरोन पोलार्ड का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा
किरोन पोलार्ड का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इसकी सबसे बड़ी वजह प्रमुख खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन रहा, जिसमें एक नाम वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) का भी है। पोलार्ड ने बल्ले और गेंद दोनों से ही निराशाजनक प्रदर्शन किया। इसी वजह से पूर्व भारतीय आकाश चोपड़ा को लगता है कि अगले सीजन मुंबई इंडियंस इस दिग्गज को रिटेन नहीं करेगी।

पोलार्ड को खराब प्रदर्शन के कारण आखिरी कुछ मैचों में प्लेइंग XI से ड्रॉप भी कर दिया गया था। उन्होंने 11 मुकाबलों में 14.40 की औसत और 107.46 के स्ट्राइक रेट से महज 144 रन बनाये। वहीं गेंद के साथ 8.92 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए चार विकेट लिए।

अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने उन खिलाड़ियों के नाम बताये जिन्हें मुंबई इंडियंस अगले सीजन से पहले रिलीज कर सकती है। उन्होंने कहा,

मुझे लगता है कि हमने किरोन पोलार्ड का अंत देख लिया है। ₹6 करोड़ रिलीज किए जाएंगे यदि वे उन्हें रिटेन करेंगे। वे मुरुगन अश्विन (₹1.6 करोड़) को भी जाने दे सकते हैं। मैं जयदेव उनादकट (₹1.3 करोड़) के बारे में निश्चित नहीं हूं, लेकिन वे निश्चित रूप से टाइमल मिल्स (₹1.5 करोड़) को अलविदा कह सकते हैं।

आकाश चोपड़ा ने युवा तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की

मुंबई के लिए कुछ चीजें इस बार सकारात्मक भी रहीं, जिनमें युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा शामिल हैं। तिलक पूरे सीजन जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नजर आये। आकाश चोपड़ा ने मुंबई के इस खिलाड़ी की तारीफ करते हुए कहा,

वह बिल्कुल शानदार हैं। उन्हें ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने और डिलीवरी करने का मौका दिया गया। वह भविष्य के लिए निवेश है। उनका टेम्परामेंट बहुत अच्छा है। साथ ही मुंबई ने टिम डेविड पर पर्याप्त भरोसा नहीं दिखाया। लेकिन जब उन्होंने किया, तो उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

तिलक वर्मा ने मुंबई के लिए 14 मैचों में 397 रन बनाये और फ्रेंचाइजी के लिए इस सीजन दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाये। वहीं टिम डेविड ने आठ मैचों में 216.27 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 186 रन का योगदान दिया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar