दिल्ली कैपिटल्स क्यों नहीं जीत पाई IPL 2025 का टाइटल? पूर्व क्रिकेटर ने बताया बड़ा कारण

दिल्ली कैपिटल्स की टीम (Photo Credit - IPLT20.COM)
दिल्ली कैपिटल्स की टीम (Photo Credit - IPLT20.COM)

Aakash Chopra on Delhi Capitals Poor Performance : आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सीजन का आगाज तो शानदार तरीके से किया था लेकिन इसके बाद वो रास्ता भटक गए। वहीं पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया कि क्यों दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। आकाश चोपड़ा के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स अपने ओपनिंग कॉम्बिनेशन की वजह से इस बार पीछे रह गई।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सीजन का आगाज काफी जबरदस्त तरीके से किया था। टीम ने लगातार चार मुकाबले जीत लिए थे। एक समय वो अंक तालिका में टॉप की पोजिशन पर थे और टाइटल जीतने के लिए प्रबल दावेदार लग रहे थे। हालांकि जैसे-जैसे मुकाबले आगे बढ़ते गए, वैसे-वैसे दिल्ली कैपिटल्स के परफॉर्मेंस में भी गिरावट आने लगी। इसके बाद लगातार मैच हारने की वजह से दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।

आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर उठाए सवाल

आकाश चोपड़ा के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स अपने ओपनिंग कॉम्बिनेशन की वजह से फंस गई और इसी वजह से वो टाइटल नहीं जीत पाए। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा,

एक चीज जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गई वो यह थी कि वो यह तय ही नहीं कर पाए कि किसके साथ ओपन करना है। जब तक जेक फ्रेजर मैक्गर्क ओपन कर रहे थे, दिल्ली की टीम जीत रही थी। हालांकि इसके बाद उन्हें ड्रॉप करने के अलावा उनके पास कोई और चारा नहीं था। टीम को सात अलग-अलग ओपनिंग कॉम्बिनेशन आजमाने पड़े। टीम ने हर किसी को ट्राई किया लेकिन कोई भी कारगर साबित नहीं हुआ। उन्हें आखिर में जाकर यह एहसास हुआ कि केएल राहुल के लिए क्या सही है इस बारे में सोचना चाहिे। जबकि पहले वो दूसरे प्लेयर्स के बारे में सोच रहे थे कि उनके लिए कौन सा बैटिंग ऑर्डर सही रहेगा। उनको लगा कि केएल राहुल हर जगह मैनेज कर लेंगे।

आपको बता दें कि केएल राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। हालांकि उनसे मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करवाई गई।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications