एबी डीविलियर्स और एमएस धोनी में से कौन है सबसे बड़ा फिनिशर, मिस्टर 360 ने खुद दिया जवाब 

India v South Africa: Group B - ICC Champions Trophy
एबी डीविलियर्स और महेंद्र सिंह धोनी

विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा फिनिशर कौन है? इस सवाल पर क्रिकेट के गलियारों में काफी चर्चाएं लंबे समय से चली आ रही है। इन्हीं चर्चाओं में दो नाम हमेशा सबके सामने आते हैं, एक दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (AB De Villiers), दूसरे भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)। दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने खुद बताया है कि उनके और धोनी के बीच कौन सबसे बड़ा फिनिशर है।

Ad

एबी डीविलियर्स ने बताया कौन है सबसे बड़ा फिनिशर

एबी डीविलियर्स ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक फैन ने उनसे सवाल पूछा कि दुनिया का सबसे बेहतरीन फिनिशर कौन है, आप या महेंद्र सिंह धोनी। इस सवाल का जवाब देते हुए एबी डीविलियर्स ने शुरुआत में मजाकिया अंदाज में कहा मैं। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि धोनी सबसे बड़े फिनिशर हैं और उन्हें खेलते हुए देखना काफी अच्छा लगता है। वनडे वर्ल्ड कप 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने जो सामने छक्का लगाकर टीम को खिताब जिताया था, वह हमेशा याद रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर हमेशा बहस होती है कि सबसे बेहतर फिनिशर मैं हूं या धोनी। आज मैं ये चीज साफ करता हूं कि सबसे बड़े फिनिशर धोनी हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए सभी फॉर्मेट में जो प्रदर्शन किया है वह शानदार है। वह आईपीएल में भी सीएसके के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह दुनिया के सबसे बड़े फिनिशर हैं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं और दुनिया भर के फैंस के लिए रोल मॉडल भी हैं।

आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल में ही एक्शन में नजर आते हैं। धोनी की कप्तानी में ही उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2023 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। चेन्नई ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मात दी थी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications