मुंबई इंडियंस के स्मृति मंधाना को ऑक्शन के दौरान नहीं खरीद पाने को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया 

स्मृति मंधाना को आरसीबी की टीम ने हासिल किया
स्मृति मंधाना को आरसीबी की टीम ने हासिल किया

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के ऑक्शन के दौरान भारत की दिग्गज सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को नहीं खरीद पाई। उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से वो बिडिंग में हार गए। भारतीय क्रिकेटर अभिनव मुकुंद का मानना है कि मुंबई की टीम मंधाना को खरीदना चाहती थी लेकिन जब ऐसा नहीं हो पाया तो फिर उन्हें अपनी ऑक्शन स्ट्रैटजी को चेंज करना पड़ा।

Ad

स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने काफी महंगे दाम में खरीदा। स्मृति मंधाना का बेस प्राइस 50 लाख था और उनका नाम सबसे पहले ऑक्शन में आया। भारतीय ओपनर के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई और उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी हिस्सा लिया। इन दोनों टीमों के बीच लम्बी जद्दोजहद चली और अंत में आरसीबी ने बाजी मारी और 3 करोड़ 40 लाख में अपनी टीम में शामिल कर लिया।

मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन के दौरान प्लान बी अपनाया - अभिनव मुकुंद

स्पोर्ट्स 18 पर बातचीत के दौरान अभिनव मुकुंद से मुंबई इंडियंस के ऑक्शन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा,

स्मृति मंधाना को हासिल नहीं कर पाने के बाद मुंबई इंडियंस ने दूसरा रास्ता अपना लिया। वो मंधाना को चाहते थे लेकिन जब वो नहीं मिलीं तब उन्होंने अपने मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने की तरफ ध्यान दिया।

मुंबई इंडियंस की टीम ने ऑक्शन के दौरान भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को खरीदा। हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.8 करोड़ की रकम में खरीदा। उन्हें हासिल करने के लिए गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिला और आखिर में बाजी मुंबई इंडियंस ने मारी। जैसे ही मुंबई ने हरमन को हासिल किया वैसे ही सभी खिलाड़ियों ने मिलकर अपने कप्तान को बधाई दी। अब हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आएंगी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications